तिरुवनंतपुरम: केरल के एक युवक की शनिवार को त्रिशूर में मौत हो गई थी। इसपर अधिक जानकारी देते हुए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उस शख्स ने विदेश में मंकीपॉक्स के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था।
त्रिशूर के पुन्नियूर का मूल निवासी 22 वर्षीय युवक संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था, जिसके कुछ दिनों बाद उनकी त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सरकार ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में किए गए परीक्षण के परिणामों में उनमें मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई। वहीं, अब मौत के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच की जाएगी।
पहले विदेश में और फिर देश में आए पॉजिटिव
एएनआइ ने आधिकारिक सूत्र से हवाले से कहा, ‘केरल में मरने वाले मरीज का संयुक्त अरब अमीरात में मंकीपॉक्स के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया था। वह 22 जुलाई को भारत पहुंचे और 27 जुलाई को उनका टेस्ट मंकीपॉक्स के लिए दोबारा पॉजिटिव आया है। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।’
वहीं, हेल्थ मंत्री ने कहा, ‘युवा में मंकीपॉक्स के कोई लक्षण नहीं दिखे। उन्हें इंसेफेलाइटिस और थकान के कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिजनों ने शनिवार को ही उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। मौत की उच्च-स्तरीय जांच की जाएगी क्योंकि मंकीपॉक्स की मृत्यु दर बहुत कम है।’
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
3 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
4 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
5 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
5 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
10 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
12 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines