मुंबई में रैपिडो ड्राइवर की तरह काम कर रहे एक 33 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसका कनेक्शन आतंकवादी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ (JeM) से है. साथ ही ये भी आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की. शख्स की पहचान मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर के तौर पर हुई है, जिसे महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक टिप मिलने के बाद माहिम मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया.
ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
ATS ने दी जानकारी
ATS ने बताया कि अख्तर खुद की पहचान छिपाने के लिए रैपिडो ड्राइवर और इत्र विक्रेता के तौर पर काम कर रही था. वो पाकिस्तानी खुफिया तंत्र से जुड़ा था. अख्तर ने धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश की और ‘इंडियन मुस्लिम’ नाम के टेलीग्राम ग्रुप में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के ऐसे ऑडियो क्लिप शेयर किए, जिनमें बाबरी मस्जिद से जुड़े आतंकी मैसेज थे.
भड़काऊ टिप्पणियां करने का आरोप
अख्तर पर आरोप है कि उसने X और इंस्टाग्राम पर कई बार भड़काऊ टिप्पणियां कीं. इनमें ‘जिहाद का अब जमाना आ गया है’ जैसे विवादित बयान शामिल हैं, जो जिहाद और हिंसा को बढ़ावा दे सकते हैं. हाल ही में, पीएम मोदी की मुंबई यात्रा से पहले हुई सुरक्षा चूक पर हुई एक पोस्ट पर अख्तर ने टिप्पणी की, ”इंदिरा गांधी की तरह ही PM मोदी के साथ भी कुछ करना था भाई लोग”, जिसका इशारा उनकी हत्या की ओर था. जांच एजेंसी के मुताबिक, अख्तर के पास से उसका फोन जब्त कर लिया है और जांच के लिए उसकी आपत्तिजनक एक्टिविटीज के 39 स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे हैं. अख्तर के खिलाफ अलग-अलग धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में आतंकी हमले की थी साजिश? जैश के संदिग्ध आतंकी ने किए बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
कश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
1 hr ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
2 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
2 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
3 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
3 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
3 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
5 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
6 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
6 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines