Assam Hailstorm: असम में भारी ओलावृष्टि, 4481 घर क्षतिग्रस्त और 18000 आबादी प्रभावित
Edited By Amit Kasana

assam hailstorm
Edited By Amit Kasana

assam hailstorm
Assam Hailstorm: असम में भारी ओलावृष्टि हुई है। जिससे 4481 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 18000 आबादी प्रभावित है। जानकारी के अनुसार ऊपरी असम के चार जिलों तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव और शिवसागर में भारी ओलावृष्टि हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक तिनसुकिया, चराइदेव, शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिलों के 132 गांवों इसे प्रभावित हैं।
Nearly 18,000 population of 132 villages of Tinsukia, Charaideo, Sivasagar and Dibrugarh districts have been affected. The severe hailstorm partially damaged 4481 houses and fully damaged 2 houses: Assam State Disaster Management Authority
— ANI (@ANI) December 27, 2022
जानकारी के मुताबिक गंभीर ओलावृष्टि से 4481 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 2 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल आपदा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार तड़के मोरन, तिंगखोंग, नहरकटिया और अन्य इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। जिससे विभिन्न जिलों में भारी नुकसान हुआ है।
इससे पहले आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि तेज ओलावृष्टि के कारण मोरन और तिंगखोंग राजस्व मंडल के तहत कई घरों को नुकसान होने की खबर है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘अधिकारियों को नुकसान का विस्तृत आकलन करने का निर्देश दिया है। सरकार इससे प्रभावित सभी लोगों की हर संभव मदद कर रही है।’ वहीं, गुवाहाटी क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की ‘बहुत संभावना’ है। केंद्र ने आगे बताया कि शेष अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: