---विज्ञापन---

देश angle-right

Crime news : फर्जी राशन कार्ड बनवाकर मुफ्त का राशन खाने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Jammu-kashmir news: कश्मीर के पुंछ जिले में पुलिस ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मदद से फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhar Card) और राशन कार्ड बनाने वाले एक रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद नोमान नाम के एक रोहिंग्या (Rohingya) व्यक्ति, जिसकी उम्र 35 वर्ष है और वह म्यांमार का […]

---विज्ञापन---

Jammu-kashmir news: कश्मीर के पुंछ जिले में पुलिस ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मदद से फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhar Card) और राशन कार्ड बनाने वाले एक रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद नोमान नाम के एक रोहिंग्या (Rohingya) व्यक्ति, जिसकी उम्र 35 वर्ष है और वह म्यांमार का रहने वाला है। उसके खिलाफ मेंढर उपखंड के गुरसाई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उस पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मदद से फर्जी आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाने का आरोप है। आरोपी मोहम्मद नोमान धारग्लून तहसील बालाकोट में मोहम्मद यूसुफ के बेटे नजीर हुसैन के घर में रहता है। उसने अवैध और जाली दस्तावेज तैयार करने के लिए इन कर्मचारियों के साथ आपराधिक साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें : सिक्किम में सेना के लापता जवानों की खोज जारी, आर्मी-एयरफोर्स ने शुरू किया मेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

---विज्ञापन---

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज को असली दिखाना), 109 ( उकसाना), और 120-बी (आपराधिक साजिश) रचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां होंगी। उन्होंने कहा कि आपराधिक साजिश और जालसाजी में शामिल सभी व्यक्तियों को उनकी संलिप्तता निर्धारित करने और उचित कानूनी परिणाम देने के लिए कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा।

First published on: Oct 06, 2023 07:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola