Cyclone Fangal: साइक्लोन फेंगल ने चेन्नई में तबाही मचा दी है। इसका एक खतरनाक मंजर चेन्नई के मंनाडी में देखने को मिला है। चेन्नई पुलिस में बताया कि इस इलाके के एक एटीएम के पास एक दुखद घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। व्यक्ति का बेजान शरीर बाढ़ के पानी में तैरता हुआ पाया गया, क्योंकि उसने एटीएम मशीन की ओर जाने वाली सीढ़ी को पकड़ रखा था। बता दें कि इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें व्यक्ति के बेजान शरीर को देखा जा सकता है।
लोगों ने की बचाने की कोशिश
बताया जा रहा है कि आप पास के कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को बचाने का भी प्रयास किया। उन्होंने लकड़ी के डंडे से शरीर को दबाया, लेकिन व्यक्ति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। इसके बाद उन्होंने बाढ़ के पानी से शरीर को बाहर निकाला। आईएमडी के अनुसार चक्रवाती तूफान फेंगल के आने की जानकारी दी थी, जिसके तहत चेन्नई एयरपोर्ट ने आज शाम 7:00 बजे तक अपने ऑपरेशन को रोक दिया था।
बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में तूफान श्रीलंका के तट से गुजरा, जिसके कारण छह बच्चों सहित 12 से अधिक लोग घायल हुए। इसके साथ ही चेन्नई शहर के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण जलभराव की सूचना मिली। भारतीय मौसम विभाग या आईएमडी ने तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जिलों और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में रेड अलर्ट जारी
आईएमडी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें 1 दिसंबर को भारी बारिश की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक भी येलो अलर्ट पर रहेंगे।
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि चक्रवाती तूफान आज रात तट को पार करेगा। इसके साथ ही चेन्नई निगम आयुक्त ने कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और अन्य जिलों के जिला कलेक्टरों के साथ संपर्क बनाए रखा है, ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके।
यह भी पढ़ें- कुक के लिए बनाया मास्टरशेफ लेवल का CV, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines