अमेरिका में जॉब करने का एक अलग ही रुतबा होता है, लेकिन जरा सोचिए कि सालों तक विदेश में काम करने के बाद भी इंडिया में जॉब न मिले तो। जी हां ऐसा ही कुछ एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के साथ हुआ है। एक इंडियन शख्स ने कई साल तक अमेरिका में काम किया, लेकिन जब वो इंडिया लौटना चाहता है तो उसे यहां काम ही नहीं मिल रहा। एक जॉब इंटरव्यू के लिए कॉल आई तो, लेकिन वहां से भी रिजेक्शन ही फेस करना पड़ा। आज हम एक ऐसे ही व्यक्ति की बात करने जा रहे हैं और ये भी बताने जा रहे हैं कि वो इंडिया क्यों लौटना चाहता है, उसे यहां नौकरी क्यों नहीं मिल रही और अब उसके पास क्या रास्ता बचा है…
इंडिया क्यों लौटना चाहता है शख्स
जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं उसकी पहचान को गुप्त रखा गया है। उसने सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर अमेरिका में 9 साल तक नौकरी की और कुल 12 साल का वर्क एक्सपीरियंस रखता है। उसे माता-पिता की तबीयत खराब होने पर वो मजबूरी में भारत आना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार वो अभी वो अमेरिका में ही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘रान्या राव ने शरीर के हर हिस्से में सोना छिपा रखा था…’ BJP विधायक यतनाल की अभद्र टिप्पणी
12 साल का एक्सपीरियंस भी नहीं आ रहा काम
ये एक रियल घटना है, माता-पिता के लिए इंडिया आया शख्स नौकरी के लिए इतना परेशान है कि उसे कहीं काम ही नहीं मिल रहा। दरअसल एक इंडियन सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रेडिट पर पोस्ट किया और बताया कि उन्हें करीब 12 साल का एक्सपीरियंस है और 9 साल से अमेरिका में काम कर रहे हैं। अब माता-पिता की वजह से इंडिया आना पड़ रहा है। 6 महीने से लगातार वो इंडिया में जॉब की तलाश कर रहा है, सिर्फ एक इंटरव्यू कॉल आई जिसमें रिजेक्शन ही झेलना पड़ा। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इंडिया में आईटी कंपनी की हालत इतनी खराब है कि यहां अमेरिका में नौकरी करने वाले को काम ही नहीं मिल रहा है?
क्यों नहीं मिल रहा इंडिया में काम
अब ये जान लेते हैं कि आखिर क्यों नहीं मिल रहा इंडिया में काम? दरअसल शख्स ने बताया कि उसने अमेरिका में कभी भी उन्होंने क्लाउड कंप्यूटिंग और डोकर जैसी टेक्नोलॉजी में काम नहीं किया। लेकिन इंडिया में ये स्किल्स सभी कंपनियों में फॉलो किए जा रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि इंडिया में कॉम्पिटिशन बेहद टफ हो चुका है। कंपनी उन्हीं लोगों को हायर करना चाहती हैं जिनके वर्किंग स्किल्स अपडेट हैं।
क्या करें ऐसा जो न हो जॉब की तंगी
ये तो सभी को पता है कि इंडिया में आईटी इंडस्ट्री में ट्रैंड्स बहुत जल्दी बदलते हैं। ऐसे में अगर किसी को इस इंडस्ट्री में टिके रहना है तो उसे नई टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट रहने की जरूरत है। ऐसे में जरूरी है कि आपका रिज्यूमे अपेडट रहे, आपकी इंफॉर्मेशन आधी-अधूरी न हो। लोगों ने उस व्यक्ति को सलाह दी कि इंडिया में जॉब ढूंढने से अच्छा है कि वो अमेरिका में ही रिमोट जॉब करे।
यह भी पढ़ें: 2150 करोड़ खर्च, इतने करोड़ का दिया टैक्स, राम मंदिर ने भरा देश का खजाना!
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines