80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘एट होम’ रिसेप्शन होस्ट करेंगी, जिसके लिए इन्विटेशन भेज दिए गए हैं. वहीं एट होम के लिए निमंत्रण भेजने हेतु स्पेशल इन्विटेशन किट बनाई गई है. राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के साथ मिलकर अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) की टीम ने किट को डिजाइन किया और उन्होंने ही इस किट का कॉन्सेप्ट बनाया. किट को बनाने में इसके डिजाइनर और 130 कारीगरों को 3 महीने से ज्यादा का समय लगा, जिनमें उग्रवाद के शिकार छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के करीब 50 कारीगर भी शामिल हैं.
किस-किस को भेजा जाता है इन्विटेशन?
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू की ओर दी जाने वाली डिनर पार्टी के लिए विशेष गेस्ट लिस्ट तैयार की जाती हैं, जिन्हें ऑफिशियल इन्विटेशन भेजे जाते हैं. एट होम में देश के टॉप लीडर्स प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के उपसभापति, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता, कैबिनेट सचिव, रक्षा सचिव, गृह सचिव, थल सेना प्रमुख, वायु सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख बुलाए जाते हैं.
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), दिल्ली पुलिस कमिश्नर, आईबी (IB) और रॉ (RAW) जैसी खुफिया एजेंसियों के प्रमुख भी एट होम में शामिल होते हैं. इनके अलावा भारत में तैनात देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, पद्म पुरस्कार विजेता, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, स्वतंत्रता सेनानी, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी और किसी भी क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले युवाओं को भी एट होम में आमंत्रित किया जाता है. इन्विटेशन किट डिजाइन करने वाली टीम और इन्विटेशन बनाने वाले 130 कारीगर भी एट होम में शामिल होंगे.
एट होम इन्विटेशन कार्ड की खासियतें
इन्विटेशन कार्ड की खासियत है कि इसमें छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की समृद्ध कला, प्रथाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई गई है. इन्विटेशन कार्ड की थीम समुदायों, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के बीच अंतर्संबंध पर आधारित है. किट में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की मशहूर ‘ढोकरा मेटल क्राफ्ट’ और लोहे को पीटकर बनाई जाने वाली पारंपरिक ‘पिटवा कला’ को जगह दी गई है. डिस्प्ले फ्रेम और घंटी बनाने में इनका इस्तेमाल किया गया है.
इन्विटेशन कार्ड में गोवा की विश्व प्रसिद्ध ‘अजुलेजो’ कला यानी हाथों से बनी टाइल्स पर की जाने वाली नीले रंग की पारंपरिक चित्रकारी करके गोवा की खजान को शामिल किया गया है. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की खाम नदी को वारली पेंटिंग में दिखाया गया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के धार जिले की प्रसिद्ध ‘बाघ प्रिंट’ से सजे कपड़े के स्लीव्स और झाबुआ-धार क्षेत्र की अनूठी ‘भील जनजातीय चित्रकला’ की झलक भी इन्विटेशन कार्ड में दिखेगी.
Independence Day 2026 : 15 अगस्त पर तिरंगा थीम में सजाएं अपना आशियाना, बजट में ऐसे करें डेकोरेट
इन्विटेशन कार्ड के अंदर क्या-क्या होगा?
केंद्र सरकार (रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति भवन) के द्वारा जारी स्वतंत्रता दिवस के ऑफिशियल इन्विटेशन कार्ड में इस बार कुछ नए फीचर एड हुए हैं, जैसे निमंत्रण पत्र में पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के सभी 6 अंतरे दिखेंगे. पहली बार प्रधानमंत्री के नए ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ की तस्वीर है. भारतीय संविधान के तहत मिले मौलिक कर्तव्यों की सूची है. भारत का राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ स्वर्ण या उभरे हुए अक्षरों में अंकित होगा. बैकग्राउंड में देश की किसी बड़ी अचीवमेंट का वॉटरमार्क होगा.
एक कस्टम QR कोड या बारकोड होगा, जिसे लाल किले के एंट्री गेट पर स्कैन किया जाएगा और यह नॉन-ट्रांसफरेबल होगा. एक इन्विटेशन लेटर और सीटिंग जोन नंबर होगा. सेफ्टी गाइडलाइंस और स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिबंधित चीजों की सूची होगी. वाहनों की पार्किंग के लिए पास भी मिलेगा.
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
49 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines