---विज्ञापन---

देश angle-right

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4% तक बढ़ा DA

7th Pay Commission DA hike update: डियरनेस अलाउंस 4.4 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की गई है। यह रेगुलर और एडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों को भी मिलेगा। 

---विज्ञापन---

7th Pay Commission DA hike update : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को नए साल पर बड़ी खुशखबरी मिली है। यहां सरकार ने अपने कर्मचारियों का डियरनेस अलाउंस (Dearness Allowance, DA) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डियरनेस अलाउंस 4.4 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दी है। अच्छी बात यह है कि यह बढ़ा हुआ DA कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से लागू होगा। इससे लाखों की संख्या में सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

कैश में होगा भुगतान, सैलरी के साथ मिलेगा 

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ पूरा डीए कैश में भुगतान किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनवरी 2024 से ही बढ़े हुए डियरनेस अलाउंस का कर्मचारियों को भुगतान होना शुरू हो जाएगा। यह डीए कर्मचारियों को उनकी सैलरी के साथ हर महीने दिया जाएगा। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक यह बढ़ा हुआ डीए राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। इनमें रेगुलर और फुल टाइम कर्मचारी शामिल होंगे। उनका कहना था कि इसमें aided एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और टेक्निकल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट दोनों कर्मचारी भी शामिल होंगे।

---विज्ञापन---

उत्तराखंड में लगभग सवा तीन लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में लगभग सवा तीन लाख सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक राज्य में कर्मचारियों को 42 फीसदी तक DA मिल रहा है। अब यह बढ़ने के बाद 46 फीसदी तक हो जाएगा। मकर संक्रांति पर कर्मचारियों को मिले इस तोहफे से वह काफी खुश हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार बढ़े हुए डीए की फाइल सीएम की मंजूरी के बाद वित्त विभाग के पास भेज दी गई है।

इससे पहले मध्यप्रदेश में यह हुआ था

इससे पहले बीते 12 जनवरी को मध्यप्रदेश सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों का Dearness Allowance बढ़ाने की घोषणा की थी। सरकार ने फरवरी में लेखानुदान के तहत काम कर रहे कर्मचारियों का सात से आठ प्रतिशत तक डीए बढ़ाने जा रही है। इसके अलावा सरकार ने साल 2025 में अपने सरकारी कर्मचारियों का डीए 14 फीसदी बढ़ाने की बात कही है। इसके लिए 6 हजार करोड़ का इंतजाम किया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 14, 2024 08:20 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola