1 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगी खुशखबरी, फेस्टिवल सीजन से पहले होगा ऐलान, कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

7th Pay Commission DA Hike News: फेस्टिवल सीजन से पहले केंद्र सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा मिल सकता है। माना जा रहा है कि महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। यह बढ़ोत्तरी जुलाई 2024 से प्रभावित होगी।

DA hike

माना जा रहा है कि त्यौहारी सीजन से पहले सरकार 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा दे सकती है। फाइल फोटो

7th Pay Commission DA Hike News: फेस्टिवल सीजन में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी देने जा रही है। सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है। इससे 1 कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। बता दें कि केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए में संशोधन का ऐलान करती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोत्तरी की जाएगी, जोकि जुलाई 2024 से प्रभावी होगी।

1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत डीए के तौर पर मिलता है, जबकि पेंशनभोगियों को मूल पेंशन का 50 प्रतिशत डीआर मिलता है। पिछली बार 7 मार्च 2024 को डीए में बढ़ोतरी हुई थी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी है।

विज्ञापन

पिछले साल 1 जुलाई, 2023 से लागू डीए में इजाफे की घोषणा 18 अक्टूबर, 2023 को की गई थी। डीए संशोधन के लिए सरकार की समयसीमा की देखते हुए अगली बढ़ोतरी की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

महंगाई भत्ता कितना और कैसे बढ़ता है। यह सीपीआई-आईडब्ल्यू के आंकड़े पर निर्भर करता है। यह आंकड़ा श्रम मंत्रालय की ओर से हर महीने जारी किया जाता है। इसी आंकड़े के आधार पर महंगाई भत्ता तय होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ