हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7th Pay Commission DA बढोतरी में देरी क्यों, क्या दिवाली से पहले होगी घोषणा?

7th pay commission DA hike delay latest news September 2025: आयोग के फॉर्मूले के आधार पर DA में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे वर्तमान में ये 55% बढ़कर 58% तक पहुंच सकता है। इस वृद्धि से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और तकरीबन 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

विज्ञापन
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

7th pay commission DA hike delay latest news September 2025: देश भर के केंद्रीय कर्मचारी दिवाली से पहले सातवें वेतन आयोग के तहत DA वृद्धि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि दिवाली से पहले इसका ऐलान हो सकता है। हालांकि 24 सितंबर को हुई केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग में इसकी कोई चर्चा नहीं हुई है, जिससे केंद्रीय कर्मचारी बेहद निराश हैं। लेकिन आज 1 अक्टूबर को कैबिनेट की फिर बैठक में जिसमें महंगाई भत्ता बढ़ाने पर घोषणा होने का अनुमान है।

इसी बीच कर्मचारी यूनियनों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की है। यूनियन पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए सातवें वेन आयोग के तहत महंगाई भत्ता बढाने की मांग की है। फिलहाल महंगाई की मार झेल रहे केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले DA बढ़ने की उम्मीद है।

DA की समीक्षा सितंबर के आखिरी हफ्ते या अक्टूबर के पहले हफ्ते में पूरी हो सकती है

विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज या अगले कुछ दिनों में ही यह फैसला आ सकता है, लेकिन देरी से कर्मचारी संगठनों में असंतोष बढ़ रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों की नजरें महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा पर टिकी हुई हैं। बता दें अमूमन साल के दूसरे छमाही के लिए DA की समीक्षा सितंबर के आखिरी हफ्ते या अक्टूबर के पहले हफ्ते में पूरी हो जाती है।

विज्ञापन

इस वृद्धि से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेतन आयोग के फॉर्मूले के आधार पर DA में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे वर्तमान में ये 55% बढ़कर 58% तक पहुंच सकता है। बता दें इस वृद्धि से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और तकरीबन 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से होंगी लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सातवें वेतन आयोग का अंतिम DA समायोजित होगा, क्योंकि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होने वाली हैं। फिलहाल सरकार की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में सरकार कोई निर्णय ले सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सरकार ने बढ़ाया जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola