India Reply to Pakistan in UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत पर जम्मू-कश्मीर को लेकर निशाना साधा था। इसके जवाब में भारत की यूएनजीए में स्थायी प्रतिनिधि भाविका मंगलानंदन ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस महासभा में आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण तमाशा देखा। एक देश जिसे उसकी सेना चलाती हो, जिसका वैश्विक स्तर पर आतंकवाद, मादक पदार्थों के व्यापार और अंतराष्ट्रीय अपराधों में नाम है। ऐसे देश ने आज सुबह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने की हिम्मत की।
भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान ने लंबे समय तक अपने पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवाद को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान ने हमारी संसद, आर्थिक राजधानी मुंबई, बाजारों और तीर्थ यात्राओं पर हमले किए। पाकिस्तान ने बार-बार हिंसा का सहारा लिया है, दूसरों पर हिंसा का आरोप लगाना पाखंड की चरम सीमा है।
आतंकवाद से समझौता नहीं
संयुक्त राष्ट्र की महासभा में भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि आतंकवाद से समझौता नहीं हो सकता। पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारत के सीमा पार से आतंकवाद के गंभीर परिणाम होंगे। भारत ने पाकिस्तान की अल्पसंख्यकों के प्रति क्रूर नीतियों और 1971 के नरसंहार की निंदा की। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि यह कितना हास्यास्पद है जिसने 1971 में नरसंहार किया और सभी अपने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है। इतना ही नहीं वह असहिष्णुता और फोबिया की बात कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः Video: पाकिस्तान के PM की ‘गीदड़ भभकियां’ वायरल, जानें UN में POK को लेकर क्या बोले?
पाकिस्तान सत्य को अपने झूठ से छिपा नहीं सकता
भारतीय प्रतिनिधि भाविका मंगलानंदन ने कहा कि पाकिस्तान ने ओसाबा बिन लादेन को शरण दी थी। ये बात दुनिया भी जानती है। उसके आतंकी हमलों में बार-बार पाकिस्तान की भूमिका भी रही है। उन्होंने कहा कि यूएन में भारत का रुख हमेशा से ही स्पष्ट रहा है। पाकिस्तान सत्य को अपने झूठ से छिपा नहीं सकता।
ये भी पढ़ेंः Nirmala Sitharaman के खिलाफ दर्ज होगी FIR, जानें बेंगुलरु की कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
35 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
7 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines