78 Years Old Man gets First Citizenship under CAA: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पूरे देश में लागू हो चुका है। इस नए कानून के तहत पहली नागरिकता पाकिस्तान से आए एक ईसाई नागरिक को मिली है। 78 वर्षीय जोसेफ परेरा10 साल पहले पाकिस्तान से आकर गोवा में बसे थे। CAA के अंतर्गत भारत की नागरिकता पाने वाले वो पहले शख्स बन गए हैं।
गोवा में जन्में थे परेरा
जोसेफ परेरा का जन्म 1946 को गोवा में हुआ था। उस दौरान गोवा पर पुर्तगालियों का राज था। गोवा की आजादी से पहले ही जोसेफ पाकिस्तान चले गए थे। 11 सितंबर 2013 को जोसेफ फिर से गोवा लौटे। ऐसे में जोसेफ CAA के तहत नागरिकता पाने के योग्य हैं। साल्सेटे के परोदा गांव के रहने वाले परेरा अभी दक्षिण गोवा के कैनसोलिम गांव में रहते हैं।
यह भी पढ़ें- 1 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से पटना का सफर, 1000 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन!
मौत से पहले मिली नागरिकता
परेरा के अनुसार उन्हें काफी लंबे समय से यह डर सता रहा था कि भारतीय नागरिकता मिलने से पहले कहीं उनकी मौत ना हो गए। मैं प्रार्थना कर रहा था कि मुझे जल्द से जल्द भारत की नागरिकता मिल जाए। पिछले कई सालों ने मैंने नागरिकता पाने के हर संभव प्रयास किए। मेरा जन्म गोवा में हुआ था। मेरे माता-पिता भी गोवा से हैं। मेरी पत्नी गोवा से ताल्लुक रखती है। मुझे नहीं पता कि इतना समय क्यों लग गया। मगर मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे भारत की नागरिकता मिल गई है। अब मैं कहीं भी जा सकता हूं। अब अगर मुझे नई दिल्ली जाना है तो मुझे FRRO से पर्मीशन लेने की जरूरत नहीं है। मैं सिर्फ टिकट लेकर पूरे देश में सफर कर सकता हूं।
11 साल पहले किया आवेदन
परेरा ने 11 साल पहले नागरिकता के लिए अप्लाई किया था। परेरा का कहना है कि मैं पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्रालय का आभारी हूं कि वो CAA जैसा कानून लेकर आए। सभी अधिकारियों ने मेरे आवेदन पर विचार किया। मैं कई सालों पहले नागरिकता के लिए आवेदन भरा था। हर दो साल में मुझे वीजा के लिए अप्लाई करना पड़ता है। मुझे स्पेशल वीजा पाने के लिए भी अपनी पत्नी द्वारा लिखे पत्र जमा करने पड़ते थे कि मैं उससे मिलता हूं।
यह भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024 में पहले दिन इन 7 खेलों में चुनौती पेश करेगा भारत, देखें आज का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
1 hr agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
3 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
3 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
4 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
4 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
5 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines