78 Independence Day: पीएम नरेंद्र मोदी आज आज 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और संबोधन देंगे। 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत 2047 रखा गया है। पीएम मोदी आज लाल किले से 11वीं बार तिरंगा फहराएंगे। ऐसे में वे पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे पीएम होंगे जो 11वीं बार तिरंगा फहराएंगे।
कार्यक्रम को लेकर सरकार ने लगभग 6 हजार से अधिक स्पेशल गेस्ट्स को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में अटल इनोवेशन मिशन, मेरा युवा भारत के वाॅलंटियर्स, आदिवासी समुदाय के लोग और किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक पोशाक पहने लगभग 2000 लोगों को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
पीएम मोदी कर सकते हैं ये बड़े ऐलान
- पीएम मोदी आज अपने भाषण में मोदी सरकार 3.0 का रोडमैप जारी करेंगे।
- इसके साथ ही वे सीमा सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी कड़ा संदेश दे सकते हैं।
- पीएम मोदी अपने भाषण में रोजगार के मुद्दे पर भी केंद्रित कर सकते हैं।
- पीएम सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों पेश कर सकते हैं।
- युवाओं और महिलाओं को लेकर बड़े ऐलान कर सकते हैं।
1037 जवानों को दिए जाएंगे वीरता पदक
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1037 जवानों को वीरता और सेवा पद सम्मानित किया जाएगा इसमें पुलिस, फायर, होमगार्ड और सिविल डिफेंस के जवान शामिल हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार 214 जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें एक राष्ट्रपति वीरता पदक, 213 वीरता पदक शामिल हैं। पुलिस के जवानों को सबसे ज्यादा 208 पदक मिलेंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 31 जवानों को भी वीरता पदक मिलेगा।
21 तोपों की सलामी दी जाएगी
जब पीएम मोदी झंडा फहराने के लिए प्राचीर की ओर बढ़ेंगे, तब स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करके 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। प्रधानमंत्री जैसे ही लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराएंगे, वैसे ही स्वदेशी अडवांस्ड लाइट हेलिकाॅप्टरों से फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी। यह हवाई प्रदर्शन वायुसेना के विंग कमांडरों द्वारा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
30 mins ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
3 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
7 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
10 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
10 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
11 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines