भारत की राजधानी दिल्ली रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए देश के सबसे शानदार शहरों में से एक बन गई है। यहां उद्योगपति, राजनेता, सेलिब्रिटी और क्रिकेटर्स भी रहते हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, दिल्ली में 57 अरबपति रहते हैं, जिससे यह मुंबई के बाद भारत का दूसरा सबसे अमीर शहर है। यहां के कुछ इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत ज्यादा हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के 7 सबसे महंगे इलाकों के बारे में…
पृथ्वीराज रोड (Prithviraj Road)
दिल्ली के सबसे आलीशान इलाकों में से एक है प्रित्थवीराज रोड। यह लुटियंस दिल्ली में स्थित है, यहां दिल्ली के सबसे ज्यादा अमीरों के शानदार बंगले और घर हैं। यहां अधिकतर राजनेता, उद्योगपति रहते हैं। इस इलाके में ग्रीन गोल्फ कोर्स है और ये सफदरजंग मकबरे के पास स्थित है। यहां के घरों में प्राइवेसी और सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है। यहां के रियल एस्टेट की कीमत करोड़ों में हैं।
जोर बाग (Jor Bagh)
हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग मकबरे के पास बसा जोर बाग दिल्ली का एक बेहतरीन इलाका है। इसके करीब लोधी गार्डन है, जो दिल्ली के सबसे हरे-भरे स्थानों में से एक है। यहां बॉलीवुड सितारे, राजनेता और बिजनेस टायकून का घर हैं। यह इलाका खान मार्केट जैसे बड़े बाजार के पास है, इसलिए यह इलाका और भी शानदार बन जाता है। यहां का शांत और अलग माहौल इसे अमीरों के रहने के लिए और भी पसंदीदा जगह बनाता है।
डिफेंस कॉलोनी (Defence Colony)
साउथ दिल्ली में स्थित डिफेंस कॉलोनी एक और महंगा और लोकप्रिय इलाका है। यहां देश की कुछ सबसे अमीर परिवार रहते हैं। ये जगह AIIMS जैसे अस्पतालों के पास है और यहां रेस्तरां और अन्य सुविधाएं भी हैं। यहां की मेट्रो कनेक्टिविटी भी शानदार है। डिफेंस कॉलोनी में बड़े-बड़े घर और आलीशान फ्लैट्स हैं, जो इसे एक प्रमुख रेजिडेंशियल स्थान बनाते हैं।
मॉडल टाउन (Model Town)
उत्तरी दिल्ली का मॉडल टाउन एक प्राइम रेजिडेंशियल इलाका है। यह दिल्ली के पहले प्राइवेट डेवलपमेंट वाले इलाकों में से एक है और यहां सरकारी अधिकारियों, उद्योगपतियों, और सेलेब्रिटीज का बसेरा है। यहां बड़े-बड़े घर और लग्जरी अपार्टमेंट्स का एक अच्छा मिक्स है और इस इलाके की बढ़ती हुई कीमतें इसे नॉर्थ दिल्ली के टॉप लक्जरी स्थानों में से एक बनाता है।
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (New Friends Colony)
साउथ दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी भी अमीरों का इलाका है, जहां कई प्रभावशाली व्यापारी, राजनेता और सेलेब्रिटीज रहते हैं। यहां का शांत माहौल और लग्जरी घर इसे अमीर परिवारों के लिए पसंदीदा जगह बनाते हैं। यहां अपार्टमेंट्स, घर और कई शानदार बंगलें है।
पंचशील पार्क (Panchsheel Park)
पंचशील पार्क, साउथ दिल्ली का एक हरा-भरा और महंगा इलाका है, जो हौज खास फॉरेस्ट और हौज खास डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास है। यहां शानदार अपार्टमेंट्स और बड़े-बड़े बंगलों की भरमार है, जिनमें से कई में प्राईवेट बगीचे भी हैं। यहां की शांति और हरियाली इसे एक खूबसूरत जगह बनाते हैं। यह इलाका कई एम्बेसी और कौंसलेट्स के नजदीक होने की वजह से इसे साउथ दिल्ली का डिप्लोमैटिक डिस्ट्रिक्ट भी कहा जाता है।
निजामुद्दीन वेस्ट (Nizamuddin West)
इंडिया गेट के दक्षिण में स्थित निजामुद्दीन वेस्ट एक प्राचीन और आलीशान इलाका है। यहां कई राजनेता और व्यवसायी रहते हैं। यह जगह सुन्दर नर्सरी, दिल्ली गोल्फ क्लब और हुमायूं के मकबरे के आसपास है। यहां आधुनिक अपार्टमेंट्स और मुगलकालीन भवनों में बने हेरिटेज होम्स का अच्छा मिक्स है और इसकी ऐतिहासिक सुंदरता इसे एक बहुत ही खूबसूरत इलाका बनाती है।
ये भी पढ़ें: भारत की पहली बियर का नाम जानते हैं आप? जलियांवाला के विलेन जनरल डायर से है कनेक्शन
संबंधित खबरें
श्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
7 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
7 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines