Bengaluru Crime News: बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शारीरिक संबंध बनाने के दौरान 67 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद बुजुर्ग की गर्लफ्रेंड ने अपने पति की मदद से बुजुर्ग के शव को ठिकाने लगा दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की पिछले साल एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी।
बता दें कि बेंगलुरु पुलिस को एक हफ्ते पहले एक प्लास्टिक बैग में 67 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि बुजुर्ग अपने गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसी दौरान मौत दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रेमिका ने अपने पति की मदद से शव को प्लास्टिक बैग में पैक कर सड़क किनारे फेंक दिया था। प्रेमिका को डर था कि पुलिस को जानकारी देगी तो उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो जाएगा।
घर की नौकरानी थी बुजुर्ग की गर्लफ्रेंड
पुलिस ने कहा कि 67 साल के व्यवसायी सुब्रमण्यम का अपनी 35 साल की नौकरानी के साथ अफेयर चल रहा था। बुजुर्ग 16 नवंबर को अपने पोते को बैडमिंटन क्लास छोड़ने के बाद अपनी प्रेमिका के घर चला गया था। प्रेमिका के घर पहुंचने के बाद उसने अपनी बहू को फोन कर बताया था कि उसे आने में देर हो जाएगी, क्योंकि उसे कुछ काम है। फिर बुजुर्ग अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसी दौरान बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।
काफी देर तक जब सुब्रमण्यम के परिवार के लोगों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो उनके बेटे ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी। गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के एक दिन बाद पुलिस को संदिग्ध हालत में एक शव मिला, जिसे प्लास्टिक कवर और एक बेडशीट में पैक किया गया था। शिनाख्त के दौरान उनकी पहचान सुब्रमण्यम के रूप में की गई।
पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने बताई पूरी कहानी
पूछताछ करने पर बुजुर्ग की प्रेमिका ने अपने 67 वर्षीय प्रेमी के शव को ठिकाने लगाने की बात कबूल की। नौकरानी को डर था कि पुलिस उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सकती है, इसलिए उसने अपने पति और भाई की मदद से शव को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
4 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
7 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
8 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
8 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
9 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
9 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
11 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
12 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
12 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines