Balasore Train Tragedy: ओडिशा में बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद बहानागा स्कूल को ढहाया जा रहा है। यहां दो जून को दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को रखा गया था। हादसे के बाद बच्चों ने स्कूल आने से मना कर दिया है। इसकी वजह एक अफवाह है। कोई कह रहा है कि स्कूल से चीखने की आवाजें आती हैं। कोई रात में सिर कटी लाशों के भूतों को देखने का दावा कर रहा है। छात्रों के अलावा शिक्षक भी सहमे हैं।
अस्थाई इंतजाम कर शुरू करेंगे पढ़ाना
स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि अभिभावक और बच्चे कह रहे हैं कि वहां पर शवों को रखा गया था, हम वहां नहीं जाएंगे। कल जिलाधिकारी ने दौरा किया था। ये सब एक अंधविश्वास है। जिन कमरों में शवों को रखा गया था उसको तोड़ कर नया भवन 4-5 महीनों में बनाया जाएगा। तब तक के लिए अस्थायी व्यवस्था कर बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
हफ्ते भर बाद खुलेगा स्कूल
ओडिशा में 16 जून से फिर से स्कूल खुलने जा रहे हैं। लेकिन आसपास के लोगों के दिल-दिमाग पर हादसे का गहरा असर हुआ है। इस सरकारी स्कूल को हादसे के बाद मुर्दाघर बना दिया गया था। स्थानीय लोग इसे तोड़कर नया बनाने की मांग कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति ने भी इसे ढहाने की गुहार लगाई। वहीं, स्कूल की प्रिंसपल प्रमिला स्वैन ने कहा कि स्कूल खुलने पर धार्मिक आयोजन और पूजा पाठ किया जाएगा।
रेल हादसे में 288 लोगों की हुई मौत
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे को आज पूरे एक हफ्ते हो गए। 2 जून की शाम सात बजे के आसपास बहनागा बाजार रोड रेलवे स्टेशन पर कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद बेपटरी हुए डिब्बों को हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 288 लोगों की मौत हुई। जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हुए।
यह भी पढ़ें: Odisha Train Tragedy: शवों की शिनाख्त के लिए रेलवे ले रहा AI की मदद, जानें कितनी मिली कामयाबी?
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
36 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
40 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines