65 Special Trains on Diwali and Chatt Puja: दिवाली और छठ पूजा के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। ट्रेन में टिकट के लिए मारा-मारी मची है। लोगों की भीड़ और टिकट की मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इनमें से 40 ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
65 ट्रेनों में 1.5 लाख बर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय रेलवे ने बिहार समेत पूरे भारत में कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 65 ट्रेनों में लोगों को 1.5 लाख सीटें उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे लोगों को सफर में परेशानी न हो और उन्हें वेटिंग का टिकट लेकर यात्रा न करनी पड़े। रेलवे ने 40 ट्रेनों की टाइमिंग भी ऑनलाइन जारी कर दी गई है। इसके अलावा अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में 15 जोड़ी ट्रेनों की लिस्ट भी दे दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- Diwali-Chhath के लिए चलेंगी 6000 से ज्यादा ट्रेन! वेस्टर्न रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
ट्रेन नंबर
ट्रेन का रूट
02393/02394
पटना-नई दिल्ली-पटना क्लोन स्पेशल
03346/03345
मोकामा-किऊल-मोकामा पैसेंजर स्पेशल
03322/03321
राजगीर-तिलैया-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल
03313/03314
राजेंद्रनगर-गया-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस स्पेशल
03266/03265
राजगीर-किऊल-राजगीर स्पेशल
03655/03656
पटना-गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल
01661/01662
रानीकमलापति-दानापुर-रानीकमलापति पूजा स्पेशल
01705/01706
जबलपुर-दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल
08897/08898
गोंदिया-पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल
03629/03630
तिलैया-दानापुर-तिलैया पैसेंजर
06085/06086
एरनाकुलम-पटना-एरनाकुलम स्पेशल
03201/03202
राजगीर-पटना-राजगीर स्पेशल
03206/03205
पटना-किऊल-पटना स्पेशल
02391/02392
पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
03255/03256
पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
03257/03258
दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
03215/03216
पटना-थावे-पटना एक्सप्रेस स्पेशल
09493/09494
अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल
09417/09418
अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल
09025/09026
वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल
09405/09406
साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल
09343/09344
डॉ. आंबेडकर नगर (इंदौर)-पटना स्पेशल
09045/09046
उधना-पटना-उधना स्पेशल
03273
देवघर-पटना मेमू पैसेंजर
03214
पटना-झाझा मेमू पैसेंजर ट्रेन
NFR ने 26 ट्रेनों को दी मंजूरी
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने भी दिवाली और छठ पूजा के लिए 26 स्पेशल ट्रेनों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनके जरिए 254 ट्रिप आयोजित करने का खाका तैयार किया गया है। यह ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेंगी। NFR की यह 26 स्पेशल ट्रेनें अमृतसर, बेंगलुरु, गोरखपुर, प्रयागराज, कोलकाता और आनंद विहार से होकर गुजरेंगी। इसके अलावा अगरतला, नाहरलागून, सिल्चर, न्यू तिन्सुकिया और डिब्रूगढ़ जैसे पूर्वोत्तर के बड़े शहरों में भी ट्रेन के स्टॉपेज देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat ट्रेनें विदेश में सुपरहिट, 3 कारण; Tejas Express क्यों हुई फ्लॉप?