देश में 1 अक्टूबर से शुरू होगी 5G सर्विस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

नई दिल्ली: भारत में एक अक्टूबर से 5G सर्विस शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी। कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को भारत में 5G सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।
जानकारी दी गई है कि भारत के डिजिटल परिवर्तन और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में 5G सेवाओं को शुरू करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि जल्द से जल्द 5जी सर्विस को पेश किया जाएगा। साथ में ये भी जानकारी दी थी कि 4G स्पीड की तुलना में 5जी (5G Speed) 10 गुना तेज होगा।
भारत में शुरू होने वाला है 5G
1 अक्टूबर से शुरू होगी सर्विस
PM नरेन्द्र मोदी करेंगे शुभारंभ
'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' से होगी शुरूआत pic.twitter.com/J5COQqDNZu
— News24 (@news24tvchannel) September 24, 2022
बता दें कि केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगस्त के आखिरी हफ्ते में 5G सर्विस की लॉन्चिग को लेकर इशारा दिया था। उन्होंने 25 अगस्त को कहा था कि 5जी सर्विस को भारत में अक्टूबर तक लॉन्च किया जाएगा। 5जी सर्विस को पेश करने के बाद देश के शहरों और कस्बों तक इसका विस्तार किया जाएगा।
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि अगले दो से तीन सालों में 5जी नेटवर्क सर्विस को पूरे देश में पहुंचा दिया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि इस सर्विस को किफायती की कीमत पर दिया जा सके। 5जी सर्विस के लिए इंडस्ट्री शहर और ग्रामीण इलाकों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत पहले चुनिंदा शहरों में 5जी सर्विस को शुरू किया जाएगा, जो कि फेजवाइज शुरू किया जाएगा। पहले फेज में चुनिंदा शहरों का नाम शामिल है जो सबसे पहले फास्ट स्पीड नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे। 5जी सर्विस को पहले फेज में केवल 13 शहरों में शुरू किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: