IAF Chief Operation Sindoor: बेंगलुरु में 16वें वार्षिक एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे व्याख्यान था। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के बारे में बताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 विमान तबाह किए गए हैं।
वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के सबूत भी दिखाए। कहा कि टारगेट पहले थे। इमारतों की पहचान कर उन्हें सटीकता से निशाना बनाया गया। एपी सिंह ने हमले से पहले और बाद की सेटेलाइट फोटो के आधार पर नुकसान का आकलन किया।
300 किमी दूर से मारा एक जेट
ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि हमारे पास कम से कम 5 लड़ाकू विमानों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। एक बड़ा विमान, जो या तो एक ELINT विमान या AEW&C विमान हो सकता है, करीब 300 किमी की दूरी से मारा गया था। कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा सतह से हवा में मार करने वाला हमला है।
S-400 को बताया गेमचेंजर
वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने S-400 डिफेंस सिस्टम को गेमचेंजर बताया। बताया कि S-400 सिस्टम हाल ही में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ है। पूरे ऑपरेशन में यह गेम-चेंजर साबित हुआ। इसकी रेंज ने पाकिस्तान के विमानों को भारतीय सीमा के पास आने से पहले ही रोक दिया।
युद्ध रोकने निर्णय बताया सही
एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इस युद्ध में लोग अपने अहंकार पर उतर आए। एक बार जब हमने अपना उद्देश्य हासिल कर लिया, तो हमें इसे रोकने के सभी अवसर तलाशने चाहिए थे। मेरे कुछ करीबी लोगों ने कहा, ‘और मरना था’। लेकिन क्या हम युद्ध जारी रख सकते हैं? कहा कि राष्ट्र ने एक अच्छा निर्णय लिया है।
यह भी पढे़ं: पोखरण में अब किसका अभ्यास कर रही भारतीय सेना? ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये है बेहद खास
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines