Train Accident News: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार डिवीजन में न्यू मयनागुड़ी स्टेशन पर एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी खाली थी और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हादसे के बाद ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया है। हालांकि आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मरम्मत का काम जारी है। जलपाईगुड़ी स्टेशन के अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि मालगाड़ी सुबह के 6.24 मिनट पर पटरी से उतर गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दो लाइनें बंद रखी गई हैं। आवागमन ठीक करने का काम जारी है।
बता दें कि इससे पहले 15 सितंबर को गया से एक रेल हादसे की खबर सामने आई थी, जहां गया-किऊल रेलवे ट्रैक पर रघुनाथपुर गांव के पास एक रेल इंजन बेपटरी होकर खेत में जा पहुंचा था। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दूसरी ओर रेलवे की चिंता पटरियों पर हो रही साजिश के चलते देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ेंः कानपुर में बड़ा हादसा टला, रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रख ट्रेन पलटाने की साजिश
सूरत के कीम कोसांबा के बीच रेल हादसे की साजिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूरत ग्रामीण पुलिस ने जांच में पाया है कि घटना को सबसे पहले देखने वाला रेलवे कर्मचारी सुभाष पोद्दार ही इस मामले का आरोपी है। पोद्दार ने प्रमोशन पाने के लिए ट्रेन की पटरियों से छेड़छाड़ की योजना बनाई थी और खुद ही पटरियों से फिश प्लेट और चाबियों को हटाया था।
बता दें कि सूरत के मामले में एनआईए टीम ने भी हस्तक्षेप किया था। मामले में जीआरपी, आरपीएफ और एलसीबी समेत पुलिस की अलग-अलग टीमें भी मामले की जांच कर रही थीं, लेकिन अब इस मामले का खुलासा हो गया है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines