अमेरिकी टैरिफ पर भारत की जनता क्या चाहती है? सर्वे में सामने आई बड़ी बात

अमेरिका के भारतीय उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को लेकर हुए एक सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है. सर्वे के मुताबिक 45 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं कि भारत सरकार अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाए. वहीं बड़ी संख्या में लोग टैक्स में राहत और देशहित में सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

America Tariff on India

Credit: Social Media

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. अमेरिका ने भारत से जाने वाले कई सामानों पर ज्यादा टैरिफ यानी आयात शुल्क लगाया है. इसका सीधा असर भारतीय कंपनियों और निर्यात पर पड़ रहा है. इसी मुद्दे पर किए गए एक ताजा सर्वे में भारतीय जनता की राय सामने आई है. इंडिया टुडे सी वोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक, करीब 45 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि भारत सरकार अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दे और अमेरिकी सामानों पर जवाबी टैरिफ लगाए. लोगों का मानना है कि अगर भारत सख्त कदम उठाएगा, तभी अमेरिका अपने फैसले पर दोबारा सोच सकता है.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ