जूस के लिए 4 साल की बच्ची ने खोला फ्रिज, बिजली के झटके से हो गई मौत
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक सुपरमार्केट में फ्रिज खोलने की कोशिश के दौरान 4 साल की बच्ची की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक फ्रिज में जूस ढूंढ़ने गई थी तब ही उसे करंट का झटका लगा और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि लड़की अपने माता-पिता के साथ सुपरमार्केट गई थी। उन्होंने बताया कि वह जूस की तलाश में रेफ्रिजरेटर की ओर गई और जब उसने उसके दरवाजे खोलने की कोशिश की तो उसे बिजली का झटका लगा। इसके बाद बच्ची को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता जो उसके आसपास ही थे, उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया और कुछ स्थानीय टीवी चैनलों द्वारा भी प्रसारित किया गया, जिसमें बच्चे को रेफ्रिजरेटर की ओर बढ़ते हुए और उसके दरवाजे खोलने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है।
यह भी पढ़ेंः अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर साधा निशाना, बोले- उनके पास हमारे सवालों का जवाब नहीं है
प्रारंभिक जांच के आधार पर, पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि बिजली की कोई समस्या थी और जैसे ही लड़की ने रेफ्रिजरेटर के दरवाजे को छुआ, उसे बिजली का झटका लगा और उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर सुपरमार्केट के पास विरोध प्रदर्शन किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: