हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

4 दिन 4 आतंकी हमले और ये 4 आतंकी, पहचान लीजिए इन दहशदगर्दों को

Jammu Kashmir Doda Kathua Encounter Update: जम्मू-कश्मीर में पिछले 4 दिनों में 4 आतंकी हमले हुए हैं। इन हमलों में अब तक 7 जवानों समेत 49 लोग घायल हुए हैं। जबकि सीआरपीएफ का एक काॅन्स्टेबल शहीद हो गया। फिलहाल आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Doda Kathua Encounter Update

Jammu Kashmir Doda Kathua Encounter Update: जम्मू कश्मीर के कठुआ, डोडा और रियासी जिलों में पिछले 3 दिन में 4 आतंकी हमले हुए हैं। इन हमलों में सीआरपीएफ के 1 जवान समेत 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 6 जवानों समेत 49 लोग घायल हो गए हैं। सभी का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है। वहीं सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 2 आतंकी भी मारे गए हैं। ऐसे में आइये जानते हैं सिलसिलेवार तरीके से जम्मू में पिछले 4 दिनों में कहां-कहां पर आतंकी हमले हुए हैं।

12 जून, डोडा रात 8 बजे

डोडा के गंडोह में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एसओजी के एक काॅन्स्टेबल फरीद अहमद घायल हो गए। फिलहाल उन्हें इलाज के भर्ती कराया गया है। यह जम्मू में हुआ सबसे लेटेस्ट हमला है। फिलहाल सुरक्षाबलों के जवान आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

11 जून डोडा, रात 1 बजे

आतंकियों ने भद्रवाह पठानकोट हाईवे पर राष्ट्रीय राइफल और पुलिस की जाॅइंट चेकपोस्ट पर फायरिंग की। इस हमले में राष्ट्रीय राइफल के 5 जवान और एक एसपीओ घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

11 जून, कठुआ रात 8 बजे

पाकिस्तान बाॅर्डर से लगे हीरानगर के सैदा सुखल गांव में दो आतंकियों ने घर का दरवाजा खटखटाकर पानी मांगा। गांव वालों को शक होने पर शोर मचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग की। फायरिंग में एक ग्रामीण घायल हो गया। आतंकियों ने डीआईजी और एसएसपी की गाड़ी पर भी फायरिंग की। इसमें दोनों अधिकारी बाल-बाल बच गए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें दोनों आतंकियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया। फिलहाल इलाके में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है।

वहीं कठुआ में आतंकियों पर कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों से भारी मात्रा में बम और गोला बारूद बरामद किया है। आतंकियों के पास 30 राउंड की 3 मैगजीन, 24 राउंड की 1 मैगजीन, 3 जिंदा ग्रेनेड, 2 लाख रुपए कैश, पाकिस्तान में बनी चाॅकलेट, चने की दाल, पाकिस्तान में बनी दवाइयां, इंजेक्शन, 1 हैंडसेट, 1 एम4 कार्बाइन और 1 एके 47 राइफल शामिल है।

9 जून, रियासी शाम 6 बजे

रियासी के कंदा में शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर आतंकियों ने 25-30 राउंड फायरिंग की। इसमें ड्राइवर को गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 9 श्रद्धालुओं की भी मौत हो गई। वहीं 41 घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों का स्कैच जारी कर 20 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। फिलहाल आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः गौर से देख‍िए, ये ही है Reasi Attack का गुनहगार, सूचना देने पर म‍िलेंगे 20 लाख

ये भी पढ़ेंः बम-बंदूक ही नहीं…पाकिस्तान में बने पास्ता, मैगी और बिस्किट भी लाए थे दशहतगर्द, कठुआ में आतंकियों ने ऐसे मचाया कोहराम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें