हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shivamurthy: कर्नाटक के लिंगायत साधु पर 4 और नाबालिग लड़कियों ने लगाया यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन

Karnataka Lingayat Seer: कर्नाटक के लिंगायत द्रष्टा शिवमूर्ति शरणारू के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है। चार नाबालिग लड़कियों ने आरोप लगाया कि शरणारू ने कई साल तक उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। बता दें कि शरणारू फिलहाल बलात्कार के आरोपों में जेल में बंद हैं।

अभी पढ़ें –  Mahakal Corridor Live Update: महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे पीएम मोदी, कुछ देर में करेंगे महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन

अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों ने आरोप लगाया है कि मुरुघा मठ के प्रमुख शिवमूर्ति शरणारू ने जनवरी 2019 से जून 2022 के बीच कई बार उनका यौन शोषण किया। लिंगायत संत और मठ के छात्रावास के वार्डन समेत छह अन्य के खिलाफ छात्राओं की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

शिवमूर्ति शरणारू के खिलाफ अपने मठ के छात्रावास में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के लिए यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया ये दूसरा मामला है।

दो नाबालिग लड़कियों की ओर से बलात्कार का आरोप लगाने के बाद शरणारू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद उन्हें सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। मुरुघा मठ की दोनों छात्राओं के मैसूर में एक गैर-सरकारी संगठन से संपर्क करने के बाद 26 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – देश को समर्पित महाकाल लोक, पीएम मोदी बोले-भगवान शंकर के सानिध्य में सब कुछ आलौकिक

लिंगायत समुदाय के राजनीतिक दबदबे को देखते हुए राज्य के राजनीतिक नेताओं ने पार्टी लाइनों से हटकर इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola