नई दिल्ली: धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए भड़काऊ बयान देने वाले तमिलनाडु के कैबिनेट मंत्री उदयनिधि स्टालिन (मुख्यमंत्री स्टालिन का बेटा) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। हालांकि उदयनिधि को अपने विवादित बयान से किनारा करते भी देखा जा सकता है। बैकफुट पर आए उदयनिधि स्टालिन ने मंदिरों के अभिषेक (पुनरुद्धार) का हिसाब देना शुरू कर दिया है। इसी बीच दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र के मुंबई में भी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के इस नेता के खिलाफ अब एक और केस दर्ज हो गया है।
-
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाद मुंबई से सटे मीरा रोड पुलिस स्टेशन में भी हुई तमिलनाडु के कैबिनेट मंत्री उदयनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-
सोशल मीडिया पर लिखा-दो साल के कार्यकाल में हमारी सरकार ने 1000 मंदिरों के अभिषेक पर 650 करोड़ रुपए खर्च किए
ध्यान रहे, गौरतलब है कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और मौजूदा कैबिनेट मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर एक विवादत बयान दिया था। मंत्री ने कहा था कि ऐसी कुछ चीजें होती हैं, जिनका विरोध करना काफी नहीं होता, हमें उन्हें समूल मिटाना होगा। मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीजें हैं, जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें मिटाना होगा। सनातन भी ऐसा ही है।
यह भी पढ़ें: ‘भाजपा जहरीला सांप तो AIADMK है कूड़ा’, सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बताने वाले उदयनिधि के फिर बिगड़े बोल
इसके बाद देशभर में विरोध की ज्वाला भड़क उठी और यहां-वहां भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153A (धर्म, जाति और भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने) के अलावा धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 295A के तहत केस दर्ज होने लग गए। उत्तर प्रदेश के रामपुर में सीनियर एडवोकेट हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी की शिकायत पर सिविल लाइंस कोतवाली में डीएमके नेता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। वहीं हिंदू सेना की शिकायत पर दिल्ली में भी FIR दर्ज हुई थी।
यहां इस मामले में उल्लेखनीय पहलू यह है कि विरोधियों के निशाने पर आ चुके मंत्री उदयनिधि को हिंदू धर्म की महत्ता समझ में आ गई है। उधर, बावजूद इसके अब मुंबई से सटे मीरा रोड पुलिस स्टेशन में भी उदयनिधि के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘हिंदू धर्म कब जन्मा, किसने पैदा किया…’, उदयनिधि स्टालिन के बाद कांग्रेस विधायक ने दिया बेतुका बयान
उदयनिधि स्टालिन ने शेयर की ऐसी पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में अपने हिंदू रिलीजस एंड चैरिटेबल इंडोमेंट्स डिपार्टमेंट की बड़ाई करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने लिखा है, ‘अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान हमारी सरकार ने 1000 मंदिरों में अभिषेक किया है। इसमें 650 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। मंत्री पीके शेखर बाबू की देखरेख में मंदिरों की 5 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति वापस दिलवाई गई है। रविवार को मैंने खुद काशी विश्वनाथर मंदिर में अभिषेक किया है’।
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
35 mins agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
1 hr agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
1 hr agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
2 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
3 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
4 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
5 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
5 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
12 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines