Case like Burari in Mysore, मैसूर: दिल्ली के बुराड़ी कांड को लोग भूले नहीं हैं कि इसी तरह का एक प्रकरण हाल ही में दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के मैसूर से सामने आया है। यहां रविवार को एक ही परिवार के 4 लोग किराये के मकान में मृत मिले हैं। इनमें दंपति के अलावा दो जवान बेटियां शामिल हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह सामूहिक आत्महत्या है या कुछ और।
मृतकों की पहचान महादेव स्वामी (45), उनकी पत्नी अनीता (38), बेटियां चंद्रकला (17) और धनलक्ष्मी (15) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महादेव स्वामी की चामुंडीपुरम में सब्जियों की दुकान थी। पुलिस के मुताबिक पिछले 2 दिन से महादेव के किराये के मकान का दरवाजा नहीं खुलने के चलते शक हुआ तो पड़ोसियों ने पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया।
इस बारे में मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘मकान के आगे का दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए हमने पीछे का दरवाजा खोला और हमने उन्हें मृत पाया। उन चारों में एक फंदे से लटकी मिली, जो बड़ी बेटी जान पड़ती है। अन्य लोग फर्श पर मृत मिले है’। इस मकान का मालिक पहले तल पर रहता है, जबकि भूतल पर पिछले 2 महीने से महादेव स्वामी का परिवार किराये पर रह रहा था।
2018 में परिवार के सभी 11 लोगों की आत्महत्या ने हिला दिया था देश को
यहां उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि सामूहिक आत्महत्या के मामले को लोग 5 साल से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बावजूद भूले नहीं हैं, जब 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में एक परिवार के सभी 11 लोगों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया था। तीन साल की लंबी जांच के बाद पुलिस भले ही इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है, लेकिन अभी भी इसको लेकर सवाल बरकरार हैं। कोई इस कांड पर विश्वास नहीं कर पा रहा है।
नदी में कूदकर दी NRI महिला ने जान; सुसाइड नोट में विदेशियों पर गंभीर आरोप
उधर, इसी बीच कर्नाटक के धारवाड़ की रहने वाली 40 वर्षीय अनिवासी भारतीय (NRI) महिला प्रियदर्शनी लिंगराज पाटिल ने बेलगावी जिले के सौंदत्ती के पास मालाप्रभा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। 20 अगस्त के इस मामले में शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को पता चला। मौके से बरामद सुसाइड नोट में प्रियदर्शिनी ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों और सिडनी के एक इलाके के निवासियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
29 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines