Indian Union Government Decides to Sell Onion, नई दिल्ली: टमाटर के बाद अब प्याज की कीमतें आसमान को छू रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर एक किलो प्याज की कीमत 40 रुपए तक पहुंच गई है। इसी के चलते लोगों को महंगाई की मार से उबारने के मकसद से अब भारत सरकार ने अपने तरीके से प्याज की बिक्री करने की योजना बनाई है। सरकारी सूत्रों की मानें तो इस प्रयास के बाद लोगों को प्याज 25 रुपए किलो की रियायती दरों पर मिल सकेगा।
-
इन दिनों दिल्ली के आसपास प्याज 30 से 40 रुपए तो मुंबई में 80 रुपए किलो तक बिक रहा प्याज
इस बात में कोई दो राय नहीं कि प्याज भारतीय व्यंजनों में बहुत अहम स्थान रखता है। इसका उपयोग हर तरह की सब्जी में किया जाता है। हाल ही में 10 अगस्त से प्याज की कीमतें बढ़ना शुरू हुई और धीरे-धीरे लोगों का स्वाद खराब होने लग गया। इन दिनों दिल्ली के आसपास प्याज 30 से 40 रुपए तो मुंबई में 80 रुपए किलो तक बिकने लग गया है। इस समस्या से निपटने के लिए देश की सरकार ने एक ठोस योजना बनाई है। इसके तहत प्याज का बफर स्टॉक 3 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 5 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। इससे अक्टूबर में नई फसल आने तक प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि बफर स्टॉक से प्याज बेचा जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘बड़ी महंगी हुई है शराब कि थोड़ी थोड़ी पीया करो’ जाम के शौकीनों ने कर्नाटक सरकार को दिया झटका
प्याज की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को इसके निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया है। ये नियम 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे। हालांकि सरकार के इस फैसले का कई जगहों पर विरोध भी शुरू हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि उनका खर्चा नहीं निकल रहा है।
दूसरी ओर रविवार को ही केंद्र सरकार ने प्याज के चढ़ते नखरों को कम करने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) को जिम्मा सौंपा था। सोमवार से इसका असर दिखाई भी देने लग गया। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ के आउटलेट और मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को प्याज उपलब्ध कराए जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
माना जा रहा है कि जल्द ही जल्द ही ई-कॉमर्स जैसा प्लेटफॉर्म भी प्याज बिक्री पर काम कर रहे तंत्र का हिस्सा बन जाएगा। केंद्र सरकार ने सहकारी उपभोक्ता और कृषि सहकारी विपणन महासंघ को एक लाख मिट्रिक टन प्याज अतिरिक्त रूप से खरीदने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
क्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
9 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines