भारतीय जहाजों को हमले से बचाने के लिए 3 मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात, MV प्लूटो की जांच में जुटी नौसेना

Indian warships Deployed in Arabian Sea: भारतीय जहाजों को हमले से बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 1 टोही विमान और 3 वारशिप तैनात किए हैं।

Indian warships Deployed in Arabian Sea

Indian warships Deployed in Arabian Sea

Indian warships Deployed in Arabian Sea: भारतीय नौसेना ने जहाज एमवी प्लूटो के मुंबई पहुंचने पर उसका शुरुआती निरीक्षण किया। नौसेना की विस्फोटक आयुध रोधी दल ने कहा कि ड्रोन अटैक कब और कहां से हुआ यह तकनीकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। नौसेना के आयुध रोधी दल ने सोमवार को मुबंई पहुंचने पर उसका निरीक्षण किया।

विज्ञापन

अमरीकी रक्षा विभाग पेंटागन ने रविवार को बताया कि एमवी प्लूटो ईरान की ओर से छोड़े गए ड्रोन से हमले की चपेट में आया था। भारत सरकार ने अरब सागर में आने वाले जहाजों को सुरक्षा देने और ड्रोन हमले से बचाने के लिए आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोलकाता और कोच्चि को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी8आई को भी लगाया गया है। बता दें कि शनिवार को पोरबंदर से लगभग 401 किमी. की दूरी पर भारत आ रहे एमवी प्लूटो पर ड्रोन से हमला हुआ था। इस जहाज पर भारतीय चालक दल के 21 सदस्य थे।

विज्ञापन

विस्फोटक रोधी दल कर रहा जहाज की जांच

वहीं नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि एमवी प्लूटो का भारतीय नौसेना विस्फोटक रोधी दल ने निरीक्षण किया है जिससे यह पता चलता है कि यह ड्रोन हमला था। हालांकि कहां से हुआ और कितना दूर से हुआ इसका पता लगाया जाना अभी बाकी है। अधिकारी ने बताया कि जहाजों पर बढ़ते हमलों के बीच अरब सागर में तीन मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ