नौसेना की ताकत में होगा इजाफा, ट्रेनिंग के बाद सेना को मिलेंगे 2700 नए अग्निवीर

भारतीय नेवी में नए रंगरूट शामिल होने जा रहे हैं। 8 जनवरी को ओडिशा में आईएनएस चिल्का पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनिंग के बाद अग्निवीर नेवी का हिस्सा बनेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

indian Navy
विज्ञापन

भारत की नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। कठोर ट्रैनिंग को पूरा करने के बाद अब 2100 अग्निवीर नौसेना का हिस्सा बनने को तैयार हैं। इसमें 110 महिलाएं भी शामिल हैं। आईएनएस चिल्का जो कि ओडिशा में है,यहां पर पासिंग आऊट परेड किया जाएगा।

8 जनवरी इंडियन नेवी के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। इस दिन 2700 नए रंगरूट नेवी में शामिल होने जा रहे है, जिनमें 2100 पुरूष अग्निवीर और 110 महिला अग्निवीर शामिल होने के साथ ही नए अफसर भी शामिल होंगे। आईएनएस चिल्का जो कि ओडिशा में है। यहां पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा।

Advertisment

बता दें कि इस परेड से पहले कठिन ट्रेनिंग के दौरान नौसैनिक प्रशिक्षुओं को आधुनिक नौसैनिक अभियानों की चुनौतियों का सामना करने योग्य बनाया जाता है। नौसेना कमांडर विवेक मंडवाल ने न्यूज 24 को एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए बताया कि इस पासिंग आउट परेड में नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल समीर सक्सेना सलामी लेंगे।

पहले भी अग्निवीरों के अलग-अलग बैच की पासिंग आउट परेड आईएनएस चिल्का में आयोजित की जा चुकी है। साल 2025 में एक पासिंग आउट परेड में लगभग 2972 अग्निवीरों के प्रशिक्षण का सफल समापन हुआ था। उस बैच में भी महिला अग्निवीर शामिल थीं। इन सभी ने आईएनएस चिल्का में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया था। यहां ट्रेनिंग पूरी करने वाले युवा नौसैनिकों के परिजन भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में यह न केवल ट्रेनिंग पूरी करने वाले जवानों के लिए, बल्कि उनके परिजनों के लिए भी गौरव का पल होगा।

विज्ञापन

जब अग्निवीर स्कीम को लागू किया गया था, तो युवा सड़कों पर उतर आए थे। युवाओं में चर्चा थी कि उनके सैनिक बनने का सपना सिर्फ सपना ही रह जायेगा, लेकिन सरकार और तीनों सेना की तरफ से कई फायदे बताने के साथ यह भी भरोसा दिया गया कि सेवा समाप्ति के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को परमानेंट करने के साथ ही बाकी बचे अग्निवीरों को पारा मिलेट्री में भर्ती के लिए विशेष मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ