आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई परिवारों के पास छोटी फोन कॉल के जरिए मिली जानकारी के अलावा और कुछ नहीं था, उन्हें बस ये पता था कि उनके बच्चे म्यांमार में कहीं बुरी तरह फंसे हुए हैं. शनिवार को ये इंतजार खत्म हुआ और उन परिवारों के बच्चे भारत वापस आ गए. म्यांमार में साइबर गुलामी का शिकार बने 27 भारतीय आखिरकार वापस घर लौट आए हैं. ये लोग म्यांमार में नरक जैसी जिंदगी जी रहे थे, इनसे जबरदस्ती उल्टे सीधे काम करवाए जाते थे.
ये भी पढ़ें: साइबर ठग निकला नीट का छात्र उजैर खान, 55 लाख की ठगी के 4 आरोपियों में अहम कड़ी
राम मोहन नायडू ने MEA से मांगी मदद
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू को जब इस बारे में पता चला तो वो तुरंत एक्शन मोड में आ गए. उन्होंने विदेश मंत्री एय जयशंकर से मदद की अपील की. इसके बाद विदेश मंत्रालय और यांगून में मौजूद इंडियन एंबेसी ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. शनिवार को 27 भारतीयों को सही सलामत भारत वापस लाया गया. घर लौटे इन लोगों की आंखें नम थीं. म्यांमार में इन्हें साइबर गुलामी के लिए मजबूर किया जाता था. दरअसल कुछ एजेंटों ने इन भारतीयों को अच्छी नौकरी और बड़ी सैलरी का झांसा देकर म्यांमार भेज दिया था, लेकिन वहां पहुंचकर उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ क्या हुआ है. म्यांमार में इन भारतीयों के साथ गुलामों जैसा बर्ताव किया जाता था, उनके साथ मारपीट भी होती थी.
‘भारतीयों की सुरक्षा से समझौता नहीं’
इस बारे में जैसे ही केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू को पता चला तो उन्होंने रिहाई करवाने की ठान ली. कड़ी मशक्कत और सरकारी दखल के बाद 27 भारतीयों को वहां से रेस्क्यू किया गया. भारत सरकार ने ये साफ कर दिया है कि विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है. राम मोहन नायडू ने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिक की सुरक्षा, गरिमा और भलाई के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है. उन्होंने कहा कि वो दुनिया के किसी भी कोने में फंसे हो भारतीय सरकार उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लेगी.
ये भी पढ़ें: एक फोन कॉल और पूरा अकाउंट खाली, भारत में लोग ऐसे हो रहे साइबर ठगी का शिकार; हैरान कर देगा पैटर्न
संबंधित खबरें
भारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
20 mins ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
16 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
19 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines