हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उदयनिधि के सनातन वाले बयान पर 262 हस्तियों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखा पत्र, हेट स्पीच को लेकर की ये बड़ी मांग

विज्ञापन
262 हस्तियों ने सीजेआई को लिखा पत्र।

Udayanidhi Hate Speech Celebrity wrote letter CJI: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन अपने सनातन धर्म वाले बयान पर चैतरफा घिरें हुए हैं। सनातन धर्म को लेकर की गई उनकी टिप्पणी से बीजेपी लगातार हमलावर है। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने तो उन्हें दक्षिण भारत का पप्पू करार दिया है। वहीं पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर उनकी तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से कर दी।

इन हस्तियों ने लिखा पत्र

देश की 262 प्रमुख हस्तियों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर मामले को संज्ञान लेने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि उनके बयान से देश का सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है। इसलिए उनके मामले में सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले। पत्र के अनुसार भारत के अधिकांश लोग सनातन धर्म को मानने वाले हैं। उदयनिधि की टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इस पत्र में देश के 262 प्रमुख हस्तियों के हस्ताक्षर हैं। जिनमें कई पूर्व जज, राजनीति, धर्म, अध्यात्म, संस्कृति, साहित्य, सिनेमा, बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हैं। देश के मुख्य न्यायाधीश को लिखें पत्र में पूर्व जस्टिस श्रीधर राव, पूर्व जस्टिस, एसएम सोनी, आरएस राठौड़, एमसी गर्ग समेत कुल 262 लोगों के हस्ताक्षर हैं।

यह है मामला

बता दें कि 2 सितंबर को चेन्नई के एक कार्यक्रम में तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि हम डेंगु, मलेरिया, कोरोना जैसी बीमारियों को जड़ से समाप्त करना चाहते हैं। उसी तरह सनातन धर्म को भी उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। हमें सिर्फ इसका विरोध नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola