New Parliament House: 21 विपक्षी दलों के बायकॉट विरोध में 25 दल, नई संसद में सुबह से गूंजेंगे वैदिक मंत्र
Edited By Bhola Sharma

New Parliament Building
Edited By Bhola Sharma

New Parliament Building
New Parliament House: 28 मई को होने वाले नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का कांग्रेस समेत 21 दलों ने बायकॉट किया है। इसके जवाब में 24 राजनीतिक दलों ने समारोह में हिस्सा लेने पर अपनी सहमति जता दी है। इनमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल 18 दल और छह गैर एनडीए दलों ने उद्घाटन समारोह में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।
भाजपा के अलावा अन्नाद्रमुक, अपना दल, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, शिवसेना के शिंदे गुट, एनपीपी और एनपीएफ सहित एनडीए में कई दलों ने रविवार को समारोह में भाग लेने की पुष्टि की है। उद्घाटन के लिए बीजू जनता दल, टीडीपी और वाईएसआरसीपी सहित कई तटस्थ दल मौजूद रहेंगे। रविवार को होने वाले समारोह में विपक्षी दलों में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाजवादी पार्टी और जेडीएस शामिल होंगे। यह कांग्रेस सहित 19 विपक्षी दलों द्वारा संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार की घोषणा करने वाले एक संयुक्त बयान के बाद आया है।
The political parties part of the BJP-led National Democratic Alliance (NDA) which will take part in the inauguration of the new Parliament building on 28th May include Shivsena (Shinde), National People’s Party, Meghalaya, Nationalist Democratic Progressive Party, Sikkim…
— ANI (@ANI) May 25, 2023
28 मई की सुबह नए संसद भवन में भव्य समारोह होगा, जिसमें वैदिक रीति रिवाज से पूजाएं सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ होकर लगभग 9 बजे तक चलेंगी। जिसके बाद उद्घाटन समारोह दोपहर के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। सुबह की पूजा के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष, ओम बिरला, उपसभापति और कुछ शीर्ष अधिकारियों के उपस्थित होने की उम्मीद है। पूजा संपन्न कराने के लिए देश भर से विशेष पुजारी आएंगे।
यह भी पढ़ें: नए संसद भवन को मिलेगा सेंगोल, प्राचीन भारत के समृद्ध गौरव के इस प्रतीक का क्या है महत्व? जानें
समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जो दोपहर 1:30 बजे खत्म होगा। समारोह के दौरान संसद के सेंट्रल हॉल में सेंगोल स्थापित किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कार्यक्रम की शुरुआत में भाषण देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन करेंगे।
We will attend the inauguration of the new Parliament building. It will be a historic day. The new Parliament is for the people of the nation and its inauguration should be welcomed by all. There are many issues on which politics can be done but this one: Pramod Boro, President… pic.twitter.com/fnJlEyItyJ
— ANI (@ANI) May 25, 2023
सूत्रों का कहना है कि समारोह के लिए दोनों सदनों के मौजूदा सदस्यों के अलावा लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सभापति को निमंत्रण भेजा गया है। सभी मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। भारत सरकार के सभी मंत्रालयों के सचिवों को भी निमंत्रण भेजा जा चुका है। नए संसद भवन के मुख्य वास्तुकार बिमल पटेल और प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को भी आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर बधाई संदेश जारी करने की संभावना है। फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों सहित कुछ प्रमुख हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: