Uttarkashi Cloud burst: उत्तरकाशी आपदा में इस समय की बड़ी खबर है। रेस्क्यू किए गए लोगों की संख्या के कयासों के बीच आपदा प्रबंधन ने अभी तक रेस्क्यू किए गए कुल लोगों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। आपदा प्रबंधन के सचिव ने डाटा जारी कर बताया कि 274 टूरिस्टों को रेस्क्यू करके गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों से सुरक्षित निकलकर हर्षिल पहुंचाया गया है। इन टूरिस्टों में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम, कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब के लोग शामिल हैं। इसके अलावा 135 लोगों को हर्षिल से भी निकाल लिया गया है।
135 लोगों को पहुंचाया सुरक्षित जगह
आपदा प्रबंधन ने बताया कि कुल 274 लोगों को खतरे वाली जगह से निकालकर हर्षिल में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। यहां उनके रुकने, खाने, रहने और मेडिकल की पूरी व्यवस्था है। जल्द ही सभी लोगों को हर्षिल से निकाला जाएगा। अभी तक 135 लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। 100 लोगों को उत्तरकाशी और 35 लोगों को देहरादून भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में रेस्क्यू के लिए सेना ने बनाया 48 घंटे का प्लान, गंगोत्री से निकाले जाएंगे फंसे 200 टूरिस्ट
सबसे ज्यादा गुजरात के टूरिस्ट
आपदा प्रबंधन ने बताया कि अभी तक 274 लोगों को गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है। सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इनमें गुजरात के 131, महाराष्ट्र के 123, मध्य प्रदेश के 21, उत्तर प्रदेश के 12, राजस्थान के 6, दिल्ली के 7, असम के 5, कर्नाटक के 5, तेलंगाना के 3 और पंजाब का 1 टूरिस्ट शामिल है।
अभी भी जारी है रेस्क्यू अभियान
धराली और आसपास के क्षेत्रों में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, ITBP, NDRF, सेना समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू अभियान में जुटीं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देर रात तक अधिकारियों के बैठक कर रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की थी।
सेना ने भी बनाया 48 घंटे का प्लान
उत्तरकाशी के धराली में रेस्क्यू के लिए भारतीय सेना ने 24 से 48 घंटे के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने की प्लानिंग कर ली है। जॉलीग्रांट में चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात हैं। बताया कि इंजीनियरों, डॉक्टरों और बचाव एक्सपर्ट समेत 225 से ज्यादा सैनिक मैदान पर तैनात हैं। टेकला में एक रीको रडार टीम तैनात है और एक और रीको रडार को शामिल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:उत्तरकाशी: आपदा से एक रात पहले का वीडियो आया सामने, माता की डोली में झूम रहे थे श्रद्धालु
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
24 mins agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
1 hr agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
5 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
5 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
5 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines