हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बदलापुर केस लेकर पीएम मोदी के पोलैंड दौरे तक, देखें 21 अगस्त की बड़ी खबरें

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर पोलैंड पहुंच गए, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। 45 साल बाद कोई भारतीय पीएम इस देश का दौरा कर रहा है। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर पहुंचे। 21 अगस्त की बड़ी खबरों के लिए News24 के साथ बने रहें।

विज्ञापन
देश और दुनिया की खबरों के पल-पल अपडेट्स

Live Updates

20:32 (IST) 21 Aug 2024

नशे में पिता ने बेटी को मारी गोली

यूपी के आगरा में पिता ने 14 वर्षीय बेटी को गोली मारी। नशे की हालत में पिता ने इस वारदात को अंजाम किया। पिता रिटायर्ड फौजी हैं। यह घटना थाना सदर के राजपुर चुंगी क्षेत्र की है।

20:30 (IST) 21 Aug 2024

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शरद पवार को मिली Z प्लस सुरक्षा

NCP शरद पवार पार्टी के मुखिया शरद पवार की सुरक्षा में इजाफा किया गया। शरद पवार के पास राज्य सरकार की जेड प्लस सुरक्षा पहले से है, अब केंद्र के अतिरिक्त CRPF के 10 जवानों को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। राज्य में आरक्षण, अन्य मुद्दों को लेकर बनी परिस्थितियों के मद्देनजर खुफ़िया एजेंसियों के अलर्ट पर ये सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

19:15 (IST) 21 Aug 2024

कोलकाता रेप-मर्डर केस के बीच ममता सरकार ने अधिकारियों को किया ट्रांसफर

कोलकाता रेप-मर्डर केस के बीच सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा फेरबदल किया। पश्चिम बंगाल में बड़े अधिकारियों के तबादले किए गए। लगातार लग रहे करप्शन और धांधली के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया। एडीजी एंड आईजीपी जावेद शमीम को एसीबी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वे एडीजी एंड आईजीपी (सुरक्षा) की जिम्मेदारी के साथ ACB का भी प्रभार संभालेंगे।

18:32 (IST) 21 Aug 2024

श्रीनगर पहुंचे खड़गे-राहुल गांधी

जम्मू एंड कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे श्रीनगर पहुंचे।

18:09 (IST) 21 Aug 2024

संघ के साथ सरकार और संगठन की शाम 7 बजे होगी बैठक

आरएसएस के साथ यूपी सरकार और संगठन की समन्वय बैठक शाम 7 बजे होगी। संघ के सरकार्यवाह अरुण कुमार, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस बैठक में शामिल होंगे।लोकसभा चुनाव के बाद से ही यह बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में किसी कारण की वजह से स्थगित हो गई थी।

18:05 (IST) 21 Aug 2024

पोलैंड की राजधानी वारसॉ पहुंचे PM मोदी, हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय पोलैंड की यात्रा पर गए हैं। वे पोलैंड की राजधानी वारसॉ पहुंच गए, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। वे यहां पोलैंड की नागरिकों से मिलेंगे और वहां की संस्कृति एवं समाज को समझेंगे।

16:26 (IST) 21 Aug 2024

हरियाणा में JJP को बड़ा झटका, समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हुए विधायक रामकरण काला

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी-जेजेपी में भगदड़ जारी है। जेजेपी विधायक रामकरण काला कांग्रेस में शामिल हुए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में जेजेपी विधायक रामकरण ने कांग्रेस ज्वाइन की। उनके साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। अबतक बीजेपी, जेजेपी व अन्य दलों से 45 विधायक और पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कई और सीटिंग विधायक जल्द कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

14:30 (IST) 21 Aug 2024

नीतीश कुमार थक गए हैं- तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कहा एक जनप्रतिनिधि की हत्या कर दी गई। बिहार में अपराध चरम पर है। नीतीश कुमार के हाथ से यह निकल रहा है, वे बिहार को ठीक से नहीं चला पा रहे हैं। गृह मंत्रालय उनके पास है, और वे विफल हो गए हैं, वे थक गए हैं। हम अपराध का बुलेटिन जारी कर रहे हैं। लोग घबराए हुए हैं, अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, घरों के अंदर हत्याएं हो रही हैं। पटना में बम फट रहे हैं, नीतीश कुमार बेबस दिख रहे हैं। डबल इंजन की सरकार है, लेकिन अपराध बढ़ रहा है। मैं हाजीपुर में पीड़ित से मिलने जा रहा हूं।

14:28 (IST) 21 Aug 2024

महाराष्ट्र बंद जरूरी है- MVA

एनसीपी-एससीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कल बदलापुर की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एक असंवैधानिक सरकार है। अपराधियों की संख्या बढ़ रही है और इसके खिलाफ महाराष्ट्र बंद जरूरी है।

14:26 (IST) 21 Aug 2024

जंतर मंतर पर डाॅक्टरों का प्रदर्शन जारी

कोलकाता के डॉक्टरों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

14:25 (IST) 21 Aug 2024

24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का ऐलान

महाराष्ट्र में बदलापुर की घटना को लेकर महाविकास अघाड़ी पूरी तरह आक्रामक मोड में आ चुकी है। विपक्ष ने 24 अगस्त को पूरे प्रदेश में बंद बुलाया है। यह फैसला एमवीए की बैठक में लिया गया। इससे पहले आज शरद पवार की बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने पूरे दिन प्रदर्शनकारियों के साथ प्रदर्शन किया।

13:33 (IST) 21 Aug 2024

उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा ने नामांकन भरा

बिहार में राज्यसभा की दो खाली हुई सीटों पर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी उम्मीदवार मनन कुमार मिश्र नॉमिनेशन कर दिया। विधान सभा पहुंच कर दोनों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। खाली हुई राज्यसभा की सीटों में से एक आरजेडी की सीट है तो दूसरी बीजेपी की है। नॉमिनेशन के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहें।

13:24 (IST) 21 Aug 2024

काम पर लौटे रेजिडेंट डाॅक्टर- AIIMS

कोलकाता डाॅक्टर रेप और मर्डर मामले में पिछले कई दिनों से हड़ताल कर रहे डाॅक्टरों से एम्स प्रशासन ने काम पर लौटने की अपील की है। दिल्ली एम्स के निदेशक ने रेजिडेंट डाॅक्टरों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की है। ताकि सेवाएं सामान्य हो सकें और मरीजों को राहत मिल सकें।

12:09 (IST) 21 Aug 2024

चंडीगढ़ में किरण चौधरी ने दाखिल किया नामांकन

चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा मैं किरण चौधरी को उनके नामांकन दाखिल करने पर बधाई देता हूं, उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया, हमारे सभी विधायक यहां मौजूद हैं। अन्य विधायकों ने भी उनका समर्थन किया है। जोगीराम सिहाग, रामनिवास सुरजाखेड़ा, राम कुमार गौतम, अनूप धानक, नयन पाल रावत और गोपाल कांडा ने किरण चौधरी को अपना समर्थन पत्र दिया है। नामांकन दाखिल हो चुका है।

12:08 (IST) 21 Aug 2024

ईरान जा रहे शिया तीर्थयात्रियों की बस पलटी

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान से ईरान जा रहे शिया तीर्थयात्रियों की बस ईरान के यज्द में पलट गई। इस हादसे में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात मध्य ईरान के यज्द प्रांत में हुआ।

11:15 (IST) 21 Aug 2024

उत्तराखंड में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर गर्भवती समेत 4 लोगों की मौत

उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक गर्भवती महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

11:08 (IST) 21 Aug 2024

कन्नौज बहु चर्चित दुष्कर्म मामला

आरोपी नवाब सिंह यादव के पास नाबालिग लड़की को ले जाने वाली उसकी बुआ को पुलिस ने किया गिरफ्तार। सपा नेता की बुआ घटना के बाद से ही फरार चल रही थी। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर बुआ को मामले में आरोपी बनाया था। पुलिस ने तिर्वा इलाके से आरोपी बुआ को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

10:28 (IST) 21 Aug 2024

महाराष्ट्र में और क्या हो सकता है?

बदलापुर में बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न पर शिवसेना नेता संजय राउत कहा कि महाराष्ट्र में और क्या हो सकता है? अगर बलात्कार के खिलाफ जनमत है, तो छोटे-छोटे बच्चे हैं जो यह नहीं समझते कि उनके साथ कितना जघन्य अपराध हुआ है और आप उस लड़की को सुरक्षा देने के बजाय, न्याय मांगने के लिए सड़कों पर निकले लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करते हैं। पहली बात तो यह है कि ऐसा क्यों हुआ? किस संस्था में ऐसा हुआ? यह किसकी संस्था है?

10:26 (IST) 21 Aug 2024

बदलापुर मामले में सुप्रिया सुले ने सरकार के खिलाफ मोर्चा

पुणे में एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बदलापुर के एक स्कूल में एक बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

10:24 (IST) 21 Aug 2024

CBI रेड के बाद पोस्ट ऑफिस सुपरिटेंडेंट ने खुद को गोली मारी

बुलंदशहर में सीबीआई रेड के बाद पोस्ट ऑफिस सुपरिटेंडेंट ने खुद को गोली मार ली। सुपरिटेंडेंट का नाम टीपी सिंह था। वे बुलंदशहर के मुख्य डाकघर में तैनात थे। उन्होंने खुद को गोली मारने से पहले वाट्सऐप पर सुसाइड नोट डाला था। इसके बाद डाक अधीक्षक अलीगढ़ पहुंचे और सुसाइड कर लिया। सुसाइड के लिए उन्होंने अपने कार्यालय के कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

08:56 (IST) 21 Aug 2024

इटावा में नेशनल हाइवे पर ट्रक से टकराई कार

दिल्ली से हमीरपुर जा रही एक कार इटावा के पास नेशनल हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह ड्राइवर की झपटी बताई जा रही है।

08:28 (IST) 21 Aug 2024

बदलापुर के बाद अकोला में भी स्कूली छात्राओं से छेड़खानी

अकोला पुलिस को काजीखेड़ के जिला परिषद स्कूल के शिक्षक प्रमोद मनोहर सरदार द्वारा 6 स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए। अकोला के एसपी बच्चन सिंह ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 तथा POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।

08:26 (IST) 21 Aug 2024

बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात

बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात की गई है। जहां कल एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया था

08:08 (IST) 21 Aug 2024

जमशेदपुर में ट्रेनिंग विमान लापता

झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार सुबह को उड़ा एक ट्रेनिंग विमान लापता हो गया है। लापता विमान की तलाश में सर्च आपॅरेशन चलाया जा रहा है। सरायकेला के डीसी ने कहा कि हमनें पड़ोसी जिले को भी सूचित किया है।

07:32 (IST) 21 Aug 2024

बदलापुर में विरोध के कारण रेल सेवाएं प्रभावित

बदलापुर की एक स्कूल में 2 बच्चियों से यौन शोषण मामले में लोगों के विरोध प्रदर्शन के कारण रेल सेवाएं बाधित रहेगी। रेलवे ने 12 ट्रेनों के रुट बदले हैं। जबकि 30 लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है।

06:53 (IST) 21 Aug 2024

गोपालगंज केंद्रीय कारागार में कैदी ने प्राइवेट पार्ट में डाला 7 इंच लंबा पाइप

बिहार के गोपालगंज स्थित केंद्रीय कारागार में एक कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट में 7 इंच लंबा पाइप डाल दिया। ऐसे में पाइप उसकी आंतों में फंसने से उसकी हालत गंभीर हो गई है। फिलहाल उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

06:48 (IST) 21 Aug 2024

यूपी के गाजीपुर में 2 आरपीएफ जवानों के शव मिले

गाज़ीपुर में RPF के जवान जावेद खान और प्रमोद कुमार की लाशें झाड़ी में पड़ी मिली। दोनों की लाशो पर चोट के गहरे निशान थे। एक की लाश न्यूड थी। दूसरे के आधे शरीर पर ही कपड़े थे। यह दोनों गुवाहटी एक्सप्रेस से मोकामा से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। शराब माफियाओ पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

नमस्ते, 21 अगस्त की खबर में आपका स्वागत है। पीएम मोदी 2 दिवसीय दौरे पर पोलैंड पहुंचे। पिछले 45 में अब तक कोई भारतीय पीएम पोलैंड की यात्रा पर नहीं गए हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिन के दौर पर जम्मू-कश्मीर पहुंच गए। यहां नेशनल काॅन्फ्रेंस, पीडीपी और विपक्षी पार्टियों से मुलाकात करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रोफेशनल की सुरक्षा के लिए नेशनल टास्क फोर्स गठित की। वहीं, महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल की 2 बच्चियों के यौन शोषण के मामले में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola