2000 Crore Deal for Radar: भारतीय रक्षा मंत्रालय सेना के लिए सबसे अचूक हथियार एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार खरीदने जा रहा है। इसके लिए मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 2000 करोड़ रुपये की डील साइन की है। यह पैसा रडार को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं रडार को बनाने के लिए 70 प्रतिशत स्वदेशी सामान इस्तेमाल किया जाएगा। रडार हवाई हमले, लड़ाकू विमान और दुश्मन के ड्रोन को डिटेक्ट करके सेकंड में हमला करने में सक्षम होगा। रडार को DRDO और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा मिलकर बनाया जाएगा, जिसे ‘अतुल्य’ नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें:DRDO के कुश एयर डिफेंस सिस्टम में क्या खास? रूस के S-400 को देगा टक्कर
क्या है वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार?
वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार (Air Defence Fire Control Radar) एक अचूक एयर डिफेंस सिस्टम है, जो टारगेट को डिटेक्ट करके उनकी दिशा, दूरी, ऊंचाई और स्पीड की जानकारियां देता है, ताकि हथियार से सटीक निशाना लगाकर उन्हें नष्ट किया जाए। यह रडार एंटी एयरक्राफ्ट गन और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को कंट्रोल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस रडार को बनाने का मकसद हवाई खतरों जैसे लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को डिटेक्ट करना है। यह रडार दिन और रात में, सभी तरह के मौसम में काम करेगा।
यह भी पढ़ें:कैसा है भारत का स्वदेसी फाइटर जेट Tejas Mk1A? जो इंडियन आर्मी की बढ़ाएगा ताकत
DRDO पहले भी बना चुका कई रडार
बता दें कि भारतीय सेना के लिए बनाया जा रहा मॉडर्न रडार L70 तोपों के लिए डिजाइन किया गया है। यह कम दूरी वाले हवाई हमले से रक्षा करने में सक्षम होगा। DRDO इससे पहले फैंटम हंटर और ट्रैकर जैसे डिफेंस सिस्टम भारतीय सेना को दे चुका है। भारतीय सेना अब से पहले आकाश मिसाइल के लिए PESA रडार, बैलिस्टिक मिसाइल को डिटेक्ट करने के लिए स्वॉर्डफिश LRTR रडार और तेजस विमान के लिए उत्तम AESA रडार सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है। वहीं नया रडार टारगेट का पता लगाने और ट्रैकिंग के लिए बनाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
54 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
1 hr agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
2 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
3 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
3 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
10 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines