जम्मू-कश्मीर के जाने-माने टूरिस्ट प्लेस गुलमर्ग में सोमवार को मशहूर गोंडोला केबल कार सेवा अचानक तकनीकी खराबी के कारण रुक गई, जिससे करीब 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया और सभी 300 टूरिस्ट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.
ये भी पढ़ें: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, मुजफ्फराबाद में गोली मारी
क्या है मामला?
ये घटना तब हुई जब नॉर्थ कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी मैदानों और स्की ढलानों तक पर्यटकों को ले जाने वाली फेमस केबल कार सेवा अचानक रुक गई, जिससे यात्री ऊबड़-खाबड़ इलाके के ऊपर लटकी केबल कारों में फंस गए. चश्मदीदों ने बताया कि रोपवे में फंसे पर्यटकों में दहशत का माहौल था, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. सेना की 9 राजपुताना राइफल्स, जम्मू और कश्मीर पुलिस और स्थानीय नागरिक प्रशासन की बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और उन्हें निकालने के प्रयास शुरू किए गए. अधिकारियों ने बताया कि टीमों ने बड़ी ही सावधानी के साथ यात्रियों को निकाला और अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन सही ढंग से चल रहा है.
रोपवे में क्यों आई खराबी?
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इलाके को सुरक्षित करने और व्यवस्थित रूप से लोगों को निकालने के लिए तत्काल कदम उठाए गए. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम भी तैयार थी. गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया और कोई भी इसमें घायल नहीं हुआ. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह का पता लगाने के लिए गोंडोला संचालन कर्मचारी और इंजीनियर जांच कर रहे हैं. प्रशासन ने पर्यटकों से बचाव कर्मियों के साथ सहयोग करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की. आपको बता दें कि गुलमर्ग गोंडोला, एशिया की सबसे ऊंची केबल कार सिस्टम में से एक है. ये देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए मेन आकर्षण का सेंटर है. घाटी में पर्यटकों से होने वाली आमदनी में इसका खास रोल है. अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गहराई से जांच की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: चार्जशीट में चौंकाने वाला खुलासा, बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान; लोकल गाइड पर उठे सवाल
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
6 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
10 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
10 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
11 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
12 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines