हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu Kashmir: चुनाव से पहले दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, नौशेरा में 2 आतंकी ढेर

2 Terrorist Nutrilized in Jammu Kashmir Nawshera: जम्मू कश्मीर चुनाव को आज से ठीक 10 दिन बचे हैं। हालांकि चुनाव से पहले घाटी में आतंकी एक्टिव होने लगे हैं। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है।

विज्ञापन
आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाते सेना के जवान।

2 Terrorist Nutrilized in Jammu Kashmir Nawshera: जम्मू कश्मीर में चुनाव से पहले आतंकी संगठन फिर से हरकत में आने लगे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान आतंकी घाटी में दहशत फैलाने की कोशिश में लगे हैं। हालांकि भारतीय सेना ने आतंकियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है। सेना ने सोमवार की सुबह 2 आतंकियों को धर दबोचा है। खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने मिलकर नौशेरा जिले से दो आतंकियों को मार गिराया है।

‘ऑपरेशन कांची’

भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन कांची लॉन्च किया है। इसी सर्च ऑपरेशन के तहत सेना को नौशेरा में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली। 8 सितंबर 2024 की रात नौशेरा के लाम इलाके में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर छापा मारा। कुछ घंटों की मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को ढेर कर दिया।

आतंकियों की प्लानिंग

सुरक्षाबलों के अनुसार आतंकियों के पास बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। 2 एके-47 और 1 पिस्टल समेत आतंकियों के पास काफी हथियार थे। इससे साफ है कि आतंकी घाटी में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में थे।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने दी जानकारी

भारतीय सेना की विंग व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि ‘ऑपरेशन कांची’ खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। भारतीय सेना ने 8 सितंबर की रात नौशेरा के लाम में यह सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था। दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। आतंकियों के पास 2 AK-47 और 1 पिस्टल से समेत भारी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं।

जम्मू कश्मीर चुनाव 2024

बता दें कि 19 सितंबर को जम्मू कश्मीर में पहले चरण के मतदान होंगे। वहीं 25 सितंबर को दूसरे और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण के मतदान करवाए जाएंगे। जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें- गोलाबारी में 21 की मौत और 67 घायल, सूडान के बाजार में मौत का तांडव!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें