Live Updates
सीबीआई और NIA की बड़ी कार्रवाई
NIA के पटना ब्रांच के सीनियर डीएसपी अजय प्रताप सिंह और उनके दो सहयोगियों को सीबीआई और एनआईए की टीम ने 20 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई को इन अधिकारियों की शिकायत जेडीयू के पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने की थी। कुछ दिन पहले रॉकी यादव की कंपनी रामईया कंस्ट्रक्शन और अन्य ठिकानो पर एनआईए ने छापेमारी की थी। इस दौरान डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद हुई थी। उस केस के आईओ सीनियर डीएसपी अजय प्रताप सिंह थे।
अयोध्या गैंगरेप केस में हाईकोर्ट ने खारिज की मोईद अहमद की जमानत याचिका
अयोध्या गैंगरेप मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अभियुक्त सपा नेता मोईद अहमद की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
दिल्ली: पूर्व मार्शलों के प्रदर्शन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और अन्य विधायकों को हिरासत में लिया गया
दिल्ली उपराज्यपाल निवास के बाहर बसों में पूर्व मार्शल प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और अन्य कुछ विधायक समर्थन करने पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पश्चिम बंगाल आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आशीष पांडे गिरफ्तार
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में फाइनेंशियल अनियमित्तताओं के मामले में डॉक्टर आशीष पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें इससे पहले सीबीआई ने संदीप घोष समेत 4 लोगों को करप्शन के मामले में गिरफ्तार किया था।
बदलापुर यौन उत्पीड़न: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया आदेश, अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत की हो जांच
बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को मजिस्ट्रेट को बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत की जांच करने और जांच रिपोर्ट 18 नवंबर तक कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने यह निर्देश दिया।
वाराणसी के मंदिरों से साईं की मूर्ति हटाने वाले अजय शर्मा गिरफ्तार
वाराणसी के मंदिरों से साईं की मूर्ति हटाने वाले अजय शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें अजय शर्मा ने वाराणसी के 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति को गंगा में प्रवाहित करने का दावा किया था। अजय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने खाली किया सरकारी बंगला
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने बी-17 मथुरा रोड वाला बंगला खाली कर दिया है। जानकारी के अनुसार वे अब आप सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के राजेंद्र मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहेंगे।
ये लोग सावरकर के बारे में कुछ नहीं जानते - देवेंद्र फडणवीस
कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव के विनायक दामोदर सावरकर पर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ये लोग सावरकर के बारे में कुछ नहीं जानते। बार-बार उनका अपमान करते हैं। सावरकर ने गायों पर अपनी राय बहुत अच्छी तरह से व्यक्त की है। उन्होंने कहा था कि एक किसान के जन्म से लेकर मृत्यु तक गायें उसकी मदद करती हैं। इसलिए गायों को भगवान का दर्जा दिया गया है। सावरकर पर इस तरह के झूठे बयान देने का सिलसिला राहुल गांधी ने शुरू किया था और मुझे लगता है कि वे इसे आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में CM पुष्कर सिंह धामी का रोड शो
हरियाणा चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लभगढ़ में भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा के समर्थन में रोड शो में भाग लिया।
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
किश्तवाड़ जिले के चत्तरू के नायदगाम के ऊपरी वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सिसोदिया भी खाली करेंगे बंगला
केजरीवाल के बाद अब मनीष सिसोदिया भी अपना बंगला छोड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो सिसोदिया पंजाब से आप पार्टी के सांसद हरभजन सिंह के घर पर शिफ्ट हो सकते हैं। बता दें कि हरभजन सिंह को बतौर सांसद 32 राजेंद्र प्रसाद रोड पर सरकारी बंगला अलाॅट है। वहीं मनीष सिसोदिया फिलहाल मथुरा रोड एबी-17 पर रह रहे हैं।
कैदियों की जातिगत आधार पर भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने जेल में कैदियों की जातिगत आधार पर भेदभाव पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि विभिन्न राज्यों के जेल मैनुअल के ऐसे प्रावधान जिनमे जाति के आधार पर काम का बंटवारा हो, असंवैधानिक है। इस तरह के नियम औपनिवेशिक मानसिकता का उदाहरण है। कोर्ट ने सभी राज्यों को आज के फैसले के अनुसार तीन महीने में अपने जेल नियमों में बदलाव करने को कहा। दोषी या विचाराधीन कैदी के रजिस्टर में जाति कॉलम को हटाया जाए। तीन महीने के बाद कोर्ट मामले की दोबारा सुनवाई करेगा इस बीच सभी राज्यों को अपने जेल मैनुअल में बदलाव करना होगा।
कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुदीन को ED का समन
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुदीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े एक मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उनको समन भेजा है। उन पर 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है। अजहरुदीन को आज ईडी के समक्ष इस मामले में पेश होना है।
मायावती ने हाथरस भगदड़ की चार्जशीट पर उठाए सवाल
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया है कि हाथरस में मारे गए 121 बेगुनाहों के मामले में राज्य सरकार में आरोपी सुरजपाल उर्फ नारायण सरकार उर्फ भोले बाबा को संरक्षण दे रही है। उसे बचा रही है। पुलिस चार्जशीट में बाबा को क्लीन चिट है और दूसरे सेवादारों को आरोपी बनाकर लीपापोती कर दी गई। मायावती ने इस मामले में राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।
अलीगढ़ में ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने की आत्महत्या
अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के जेल फाटक के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नशे का आदी था। मोहाली नई बस्ती का रहने वाला हरजीत सिंह एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि कई दिनों से परेशान था उसे लेकर उसने आत्महत्या की है।
मुजफ्फरपुर के बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग विस्थापित
मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो गए हैं। लोग अस्थायी शरण की तलाश में सड़क के किनारे तिरपाल की चादरें बिछाकर टेंट लगा रहे हैं।
लखनऊ में विजिलेंस का छापा
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज जल निगम के पूर्व इंजीनियरों पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा है। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में इन अफसरों के घर पर रेड की थी। अफसरों ने नोएडा, दिल्ली और देवरिया में महंगी जमीन खरीदी थी। गोल्ड बाॅन्ड के तौर पर लाखों रुपये निवेश किए गए थे। जानकारी के अनुसार पांचों इंजीनियरों के घरों में करोड़ों का डेकोरेशन है।
अनुराग ठाकुर ने मनसा देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
हरियाणा के पंचकूला में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
अयोध्या गैंगरेप केस के आरोपी पर एक और मामला दर्ज
अयोध्या गैंगरेप केस के आरोपी मुईद खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सपा नेता पर और मामला दर्ज किया गया है। यह बैंक की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की ओर से सपा नेता केे खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
मां कामाख्या मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
शरद नवरात्रि के पहले दिन असम के गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना करते हुए।
मानसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना
उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना करते हुए।
वाशिम में दो गुटों के बीच पथराव
महाराष्ट्र के वाशिम में दो गुटों के बीच पथराव की खबर है। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती है।
मुंबा देवी मंदिर में आरती की जा रही है
महाराष्ट्र के मुंबई में श्री मुंबा देवी मंदिर में आरती की जा रही है।
दिल्ली के छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर दिल्ली के छतरपुर के श्री आद्य कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में आरती की जा रही है।
देवकाली देवी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बड़ी देवकाली देवी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
अलोपी शंकरी देवी शक्ति पीठ में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अलोपी शंकरी देवी शक्ति पीठ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
मां के मंदिर में भक्तों की कतार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर अष्ट भुजी मंदिर, शिवपुर में भक्त एकत्रित हुए।
watch | Varanasi, Uttar Pradesh: Devotees gather at the Ashta Bhuji Temple, Shivpur on the occasion of the first day of Sharadiya Navratri pic.twitter.com/U7N03kzCoP
— ANI (@ANI) October 3, 2024
इरफान सोलंकी मामले में सुनवाई आज
सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को एक महिला को घर में जिंदा जलाने के आरोप में अदालत ने 7 साल जेल की सजा सुनाई थी। इसी मामले में अब पूर्व सपा विधायक की याचिका पर आज हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। इरफान ने हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा को रद्द करने की मांग की है।
Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज 3 अक्टूबर, गुरुवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज बड़ी खबर तिरुपति लड्डू विवाद मामले से जुड़ी है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। मामले की जांच को लेकर आज कोर्ट फैसला सुना सकता है। आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। ऐसे में पूरे देश में इसको लेकर उत्साह और उमंग का माहौल है। हरियाणा चुनाव में आज प्रचार का आखिरी दिन है। पीएम मोदी और राहुल गांधी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उधर मिडल ईस्ट में बुधवार को इजराइली सेना, लेबनान में घुस गई। यहां हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई में 8 इजराइली सैनिकों की मौत हो चुकी है। एक खबर बिहार की राजनीति से जुड़़ी रही। प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी की स्थापना की। विधानसभा से पहले 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
46 mins ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
3 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
3 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
5 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
5 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
6 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines