हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

केरल में वायनाड टनल प्रोजेक्ट साइट पर ज़बरदस्त लैंडस्लाइड के बाद 2 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच टनल प्रोजेक्ट साइट पर हुए भीषण लैंडस्लाइड में दो मजदूरों की मौत हो गई. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, फिलहाल राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

विज्ञापन
Credit: News24

केरल के वायनाड ज़िले में मंगलवार को ज़बरदस्त लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. आशंका है कि मलबे के नीचे कई और लोग फंसे हो सकते हैं. ये घटना मीनाक्षी ब्रिज के पास हुई, जहां अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी टनल रोड का कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है. PTI के मुताबिक, भूस्खलन की सूचना मिलते ही कल्पेट्टा से फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. बचाव दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि कितने लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण सोमवार को ही टनल साइट पर काम रोक दिया गया था. इस इलाके में पिछले 24 घंटों में लगभग 265 मिमी बारिश हुई है और अधिकारियों का मानना ​​है कि इसी भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ होगा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून को लेकर NHAI ने कसी कमर, भूस्खलन वाले रास्तों पर कर रही ऐसी तैयारी

स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को बचाया

इमरजेंसी टीमों के वहां पहुंचने से पहले ही, स्थानीय लोगों ने हादसे की जगह से तीन लोगों को बचा लिया. अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए लोग टनल रोड प्रोजेक्ट में लगे कर्मचारियों के लिए बने रहने की जगह पर ठहरे हुए थे. अधिकारी अभी भी ये पता लगा रहे हैं कि क्या कोई मज़दूर या आस-पास रहने वाले लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. भूस्खलन से आस-पास के रिहायशी घरों और होमस्टे पर भी असर पड़ा है, जिससे इलाके में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. कंस्ट्रक्शन साइट तक मज़दूरों को ले जाने वाली कई गाड़ियां मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गईं.

विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF

बचाव अभियान चलाने के लिए पुलिसकर्मी, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमों को तैनात किया गया है. केरल के मंत्री टी. सिद्दीक और वायनाड के ज़िला कलेक्टर हालात पर नज़र रखे हुए हैं और राहत कार्यों में तालमेल बिठा रहे हैं, जबकि अधिकारी उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जो शायद अभी भी फंसे हो सकते हैं. ये भूस्खलन अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी टनल रोड प्रोजेक्ट के पास हुआ, जो मलप्पुरम और वायनाड ज़िलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट का काम पिछले साल शुरू हुआ था और उम्मीद है कि अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि क्या भूस्खलन से चल रहे काम को कोई नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: मानसून के दौरान लैंडस्लाइड ने उत्तराखंड के 44 रास्तों को किया बंद, बद्रीनाथ हाइवे पर भी असर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola