नागालैंड में नकली शराब से 19 लोगों की मौत और 3000 बोतलें जब्त, 36 साल से लागू है शराबबंदी

पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में 1990 से शराबबंदी लागू है, उसके बावजूद नकली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है और अवैध शराब की 3000 बोतलें जब्त की गई हैं. वहीं सरकार ने नकली शराब के कारोबार का पर्दाफाश करने के लिए विशेष जांच दल का गठन कर दिया है.

nagaland | liquor prohibition |

शराबबंदी के बीच नकली शराब के कारोबार का खुलासा होने से सरकार और पुलिस हैरान है. (Credit-AI)

विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में 36 साल से लागू शराबबंदी के बीच नकली शराब से 19 लोगों की मौत होने की खबर आई है. वहीं पुलिस ने नकली शराब की 3000 बोतलें जब्त भी की हैं. पिछले 2 दिन में 19 मौतें हुई हैं, जिसके मद्देनजर नकली शराब के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए विशेष जांच दल का गठन कर दिया गया है. 19 में से 8 की मौत मोकोकचुंग में और 11 की मौत तुएनसांग में हुई. शराब पीने के बाद ही सभी की तबियत बिगड़ी और कुछ ने अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई.

नोएडा में ठेके से शराब खरीदने वाले हो जाएं सावधान, महंगे ब्रांड की बोतलों में …

विज्ञापन

19 लोग गिरफ्तार करके 3000 बोतलें की जब्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेसुप्रा केजो ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई बंगलांग चांग के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किया गया है, जो 19 मौतों के कारणों का पता लगाएगी. इसके लिए सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं. पुलिस ने छापेमारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया और 3000 बोतल शराब जब्त की. लोगों को अज्ञात, बिना लेबल वाली या अवैध शराब का सेवन नहीं करने की सलाह है. शराब पीने के बाद चक्कर आएं या सांस लेने में कठिनाई हो तो अस्पताल जाएं.

नागालैंड में शराबबंदी का कानून क्या कहता है?

नागालैंड में नागालैंड लिकर टोटल प्रोहिबिशन एक्ट 1989 लागू है. जिसके तहत राज्य में शराब की बिक्री-खरीद और पीने पर रोक है. कोई व्यक्ति दुकान खोलकर शराब बेच नहीं सकता. लेकिन फिर भी प्रदेश में शराब बेची जाती है, जिसके लिए अवैध तरीका अपनाया जाता हैं. नागालैंड की सरकार भी मानती रही है कि प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब की मांग है. अगस्त 2026 में इसे बड़ी चुनौती बताया गया था और खुलासा हुआ था कि नागालैंड में शराब असम से आती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ