19 Bombs Plant to disrupt Assam Independence Day Celebration 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर असम में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। कुछ उग्रवादियों ने असम की अलग-अलग जगहों पर 19 बम रखे थे। इस साजिश का मकसद आजादी के महोत्सव को मातम में बदलना था, मगर उग्रवादियों के नापाक इरादों पर पानी फिर गया। पुलिस ने सभी जगहों से बम ढूंढ निकाला और उन्हें डिएक्टिवेट कर दिया। इससे राज्य में बड़ी अनहोनी टल गई।
ULFA-I ने ली जिम्मेदारी
वहीं इस कायराना हरकत का इल्जाम यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (ULFA-I) ने लिया है। ULFA-I एक उग्रवादी संगठन है, जिसे बैन किया जा चुका है। खबरों की मानें तो असम के मुख्य शहरों गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, नागांव और शिवसागर सहित कई जगहों पर बम प्लांट किए गए थे।
यह भी पढ़ें- PM Modi के भाषण के क्या हैं मायने? क्या लाल किले से सेट किया चुनावी एजेंडा?
ULFA-I ने दिया बयान
ULFA-I ने खुद इस साजिश की जिम्मेदारी ली है। ULFA-I का कहना है कि वह असम में बम धमाका करके अपनी ताकत का अहसास दिलाना चाहते थे। उन्होंने 19 जगहों पर बम प्लांट किए थे, जो एक के बाद एक 6 बजे से 12 बजे के बीच में ब्लास्ट होते। हालांकि कुछ तकनीकी कारणों से हमारा यह ऑपरेशन फेल हो गया। ULFA-I ने सभी बमों की तलाश करके इन्हें डिएक्टिवेट करने की गुजारिश की है। ULFA-I के अनुसार, इन बमों से आम जनता को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने सिर्फ असम में दहशत मचाने और सरकार को चुनौती देने के लिए यह साजिश रची थी।
कहां-कहां रखा बम?
ULFA-I ने DTO ऑफिस, ONGC गेट नंबर 5, डिब्रूगढ़ लकुवा तिनाली, ASTC, लखीमपुर ASTC, SP ऑफिस, लालुक डेली मार्केट, बारघाट पुलिस आउटपोस्ट, ननगांव मेडिकल कॉलेज, गुवाहाटी दिसपुर लास्ट गेट, गांधी मंडप, नरेंगी आर्मी कैंप, पान बाजार, जोरबाट ओवरब्रिज, भेटापारा, मालिगांव, राजगढ़, नलबारी और रंगिया में बम प्लांट किया था।
ULFA-I ने किया खुलासा
ULFA-I का प्लान फेल हो गया। 19 जगहों पर प्लांट किया गया कोई भी बम ब्लास्ट नहीं हुआ। ULFA-I ने पुलिस को बम की सटीक लोकेशन भी बताई। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी बमों को डिएक्टिवेट कर दिया है और एक बड़ा खतरा टाल दिया गया।
यह भी पढ़ें- PM Modi के ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के क्या हैं मायने? जानें आखिर ये काम कैसे करेगा?
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
5 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
7 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
7 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines