उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक ग्लास फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
कोलकाता रेप-मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। CJI की बेंच इस मामले में मंगलवार को सुनवाई करेगी।
दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जन डॉक्टर ने ड्रग्स ओवरडोज से अपनी जान ले ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। रक्षाबंधन पर पत्नी मायके चली थी, जिसके बाद गौतम नगर के अपने घर में डॉ. राज घोनिया ने ड्रग्स का ओवरडोज लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इनकी पत्नी सर गंगाराम के माइक्रोबॉयोलोजिकल विभाग में एसआर हैं। वह 16 जुलाई को राजपुर गुजरात गई थीं। पति के फोन नहीं उठाने पर पत्नी ने सेकेंड फ्लोर पर रहने वाली डॉ. आकांक्षा को कॉल किया और बताया कि उनके पति फोन नहीं उठा रहे हैं, तब जाकर घटना की सूचना मिली। डॉ. राज 15 दिन पहले ही यूएस से ट्रेनिंग करके लौटे थे। उन्होंने सुसाइड नोट भी चिपकाया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बड़ी अजीब बात है और मुझे आश्चर्य होता है। मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) स्वास्थ्य मंत्री हैं, कानून और व्यवस्था उनके हाथ में है और वे सत्ता में हैं। अगर वे इसे संभाल नहीं सकतीं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया तो बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में सीएए के तहत पाकिस्तान से आए हिंदुओं को नागरिकता दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश का विभाजन हुआ तो वहां 27 प्रतिशत हिंदू थे आज 9 प्रतिशत हैं। उन्होंने कहा कि सीएए से करोड़ों हिंदू, जैन और सिख धर्म के लोगों को नागरिकता मिलेगी। अमित शाह ने कहा कि सीएए को लेकर मुसलमानों को भड़काया गया।
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अन्य सभी पार्टियों के मुकाबले कहीं आगे है। जानकारी के अनुसार बीजेपी 21 अगस्त को जम्मू-कश्मीर चुनावों को लेकर पहली सूची जारी कर सकती है।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए बलात्कार-हत्या की घटना पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं मांग करता हूं कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय शटलर लक्ष्य सेन से मुलाकात की।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी की बड़ी बैठक बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार बैठक में ये फैसला लिया गया है कि बीजेपी इस बार जम्मू-कश्मीर में अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। वहीं घाटी में वह कुछ निर्दलीयों उम्मीदवारों का समर्थन कर सकती है।
बीजेपी प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। राधिका खेड़ा ने कर्नाटक सीएम की जांच के मामले में कहा कि सिद्धारमैया अब गांधी परिवार के नए एटीएम बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का वश चले तो चांद पर भी घोटाल कर देगी।
आदित्य तिवारी नाम का एक 10 वर्षीय बालक स्व-रचित गीत गाकर यातायात नियमों के बारे में जागरूकता फैला रहा है।
शिक्षक भर्ती मामले में अखिलेश यादव के बयान पर हमला बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा बहादुर कांग्रेस मोहरा श्री अखिलेश यादव जी का PDA बहुत बड़ा धोखा है। झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन बनी सपा लोकसभा चुनाव में जैसे संविधान ख़त्म हो जाएगा का दुष्प्रचार किया, उसी प्रकार PDA का झूठ फैला रहे हैं।
कोलकाता रेप और मर्डर के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने अब तक मुख्य आरोपी के अलावा 4 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। इस बीच खबर है कि हाॅस्पिटल में हुई तोड़फोड़ मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने बीजेपी नेता लाॅकेट चटर्जी को समन भेजा है।
69000 शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि ये पिछड़ों और दलितों की जीत है। हालांकि उनके इस बयान पर चुटकी लेते हुए अखिलेश यादव ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में उत्तर प्रदेश के एक ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ का बयान भी साज़िशाना है। पहले तो आरक्षण की हक़मारी में ख़ुद भी सरकार के साथ संलिप्त रहे और जब युवाओं ने उन्हीं के ख़िलाफ़ लड़कर, लंबे संघर्ष के बाद इंसाफ़ पाया, तो अपने को हमदर्द साबित करने के लिए आगे आकर खड़े हो गये।
दरअसल ये ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ नहीं हैं, वो तो ऐसा करके भाजपा के अंदर अपनी राजनीतिक गोटी खेल रहे हैं। वो इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से जिनके ऊपर उँगली उठा रहे हैं, वो ‘माननीय’ भी अंदरूनी राजनीति के इस खेल को समझ रहे हैं।
शिक्षा और युवाओं को भाजपा अपनी आपसी लड़ाई और नकारात्मक राजनीति से दूर ही रखे क्योंकि भाजपा की ऐसी ही सत्ता लोलुप सियासत से उप्र कई साल पीछे चला गया है।
झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं होने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा आपने झारखंड से खबरें आती देखी होंगी। वे हेमंत सोरेन को परेशानी में डालने की कोशिश कर रहे हैं। वे जेएमएम विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर झारखंड में चुनाव की घोषणा हो जाती तो राज्य में एमसीसी लागू हो जाती और ऐसी चीजें नहीं होतीं। यहां तक कि महाराष्ट्र में भी वे तीनों (सीएम और डीसीएम) को अधिक समय देना चाहते थे, यही वजह है कि राज्य में चुनाव की घोषणा नहीं की गई। एक तरफ वे एक राष्ट्र एक चुनाव की बात करते हैं, दूसरी तरफ वे एक साथ 4 राज्यों में चुनाव नहीं करा सकते।
यूपी के मऊ में एक मैजिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा थाना कैंट के मऊ शिवाला के पास रायबरेली हाईवे पर हुआ।
इलाहाबाद रेलवे डिवीजन के वरिष्ठ पीआरओ अमित मालवीय ने कहा, “विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के बाद, पहली ट्रेन अप लाइन पर चल रही है जो घटना से प्रभावित थी। इस घटना की जांच जारी रहेगी। रेलवे ट्रैक पर यातायात शुरू हो गया है।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में छात्रों और जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
बिहार में पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडे बीजेपी में शामिल हो गए। ऐसे में अब बिहार में बीजेपी और जेडीयू में एक बार फिर तकरार बढ़ सकती है।