Russia-Ukraine War : विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में लड़ने के लिए रूसी सेना द्वारा तैनात कम से कम 16 भारतीय नागरिक लापता हैं, जबकि अब तक 12 मारे जा चुके हैं। यह घटनाक्रम रूसी सेना में भर्ती भारतीय नागरिक की मौत के बाद हुआ है, जबकि यूक्रेन के साथ रूस के चल रहे संघर्ष के दौरान एक अन्य घायल हो गया।
इसके बाद, भारत ने मॉस्को के समक्ष इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया और रूसी सेना से सभी भारतीयों की जल्द से जल्द छोड़ने की अपनी मांग दोहराई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल का कहना है कि आज तक रूसी सेना में शामिल भारतीय नागरिकों के 126 मामले सामने आए हैं। इनमें से 96 लोग भारत लौट आए हैं और उन्हें रूसी सशस्त्र बलों से छुट्टी दे दी गई है। रूसी सेना में 18 भारतीय नागरिक बचे हैं और उनमें से 16 व्यक्तियों के बारे में पता नहीं है।
विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया कि हम बचे हुए लोगों की जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं। 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है जो रूसी सेना में सेवारत थे। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से लड़ाई के दौरान मारे गए केरल के व्यक्ति बिनिल बाबू की मृत्यु पर भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारतीय दूतावास उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में है। एक अन्य भारतीय नागरिक जैन टीके का मॉस्को में इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि उनका इलाज पूरा होने के बाद वे भारत लौट आएंगे।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines