---विज्ञापन---

रूसी सेना में लड़ रहे 16 भारतीय ‘लापता’! अब तक 12 की मौत: विदेश मंत्रालय

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के खिलाफ लड़के लिए रूसी सेना द्वारा तैनात कम से कम 16 भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर है।

---विज्ञापन---

Russia-Ukraine War : विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में लड़ने के लिए रूसी सेना द्वारा तैनात कम से कम 16 भारतीय नागरिक लापता हैं, जबकि अब तक 12 मारे जा चुके हैं। यह घटनाक्रम रूसी सेना में भर्ती भारतीय नागरिक की मौत के बाद हुआ है, जबकि यूक्रेन के साथ रूस के चल रहे संघर्ष के दौरान एक अन्य घायल हो गया।

इसके बाद, भारत ने मॉस्को के समक्ष इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया और रूसी सेना से सभी भारतीयों की जल्द से जल्द छोड़ने की अपनी मांग दोहराई।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल का कहना है कि आज तक रूसी सेना में  शामिल भारतीय नागरिकों के 126 मामले सामने आए हैं।  इनमें से 96 लोग भारत लौट आए हैं और उन्हें रूसी सशस्त्र बलों से छुट्टी दे दी गई है। रूसी सेना में 18 भारतीय नागरिक बचे हैं और उनमें से 16 व्यक्तियों के बारे में पता नहीं है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया कि हम बचे हुए लोगों की जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं। 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है जो रूसी सेना में सेवारत थे। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से लड़ाई के दौरान मारे गए केरल के व्यक्ति बिनिल बाबू की मृत्यु पर भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारतीय दूतावास उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में है। एक अन्य भारतीय नागरिक जैन टीके का मॉस्को में इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि उनका इलाज पूरा होने के बाद वे भारत लौट आएंगे।

First published on: Jan 17, 2025 04:44 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola