ADR Report : देश में मौजूदा 151 सांसदों और विधायकों ने अपने चुनावी हलफनामों में महिलाओं से जुड़े अपराध से संबंधित मामलों की घोषणा की। ये मामला यौन शोषण से लेकर रेप तक के हैं। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर पश्चिम बंगाल है, जहां के सबसे अधिक सांसदों और विधायकों पर ऐसे आरोप लगे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है।
पश्चिम बंगाल सबसे आगे
एडीआर की रिपोर्ट में 2019 से लेकर 2024 तक के चुनावों के दौरान सांसदों द्वारा दिए गए 4,693 हलफनामों का एनालिसिस किया गया। महिलाओं से जुड़े अपराधों में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के सांसद और विधायक शामिल हैं। वहां के 25 सांसद और विधायक ऐसे आरोपों का सामना कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश में 21 और ओडिशा में 17 सांसदों और विधायकों पर ऐसे आरोप लगे हैं।
यह भी पढ़ें : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म है या नहीं, पढ़ें हाईकोर्ट की विशेष टिप्पणी
2 सांसदों, 14 विधायकों पर रेप केस दर्ज
ADR की रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि मौजूदा 2 सांसदों और 14 विधायकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत रेप का मामला दर्ज है। इनमें से कुछ ऐसे भी मामले शामिल हैं, जिनमें एक ही पीड़िता पर बार-बार हमले किए गए।
भाजपा के सबसे अधिक सांसदों-विधायकों पर लगे ऐसे आरोप
अगर पार्टी वाइज बात करें तो इस मामले में भाजपा के सांसद और विधायक सबसे आगे हैं। भाजपा 54 सांसदों-विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले घोषित किए हैं। उसके बाद कांग्रेस के 23 और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के 17 सांसदों-विधायकों पर ऐसे आरोपों लगे हैं। भाजपा और कांग्रेस के पांच-पांच मौजूदा सांसदों के खिलाफ रेप का केस दर्ज है।
यह भी पढ़ें : महिला से रेप करने वाले डॉक्टर विभोर गर्ग को नौकरी से निकाला गया, ट्रिब्यूनल की टिप्प्णी- पेशे से की गद्दारी
ऐसे उम्मीदवारों को वोट न देने की अपील की गई
इसे लेकर एडीआर ने राजनीतिक दलों से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में न उतारने की अपील की है। खासकर उन नेताओं को टिकट नहीं देना चाहिए, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में अदालतों से ऐसे मामलों को जल्द से जल्द निपटाने की मांग की गई है। साथ ही लोगों से गंभीर आरोप लगे उम्मीदवारों को वोट न देने का आग्रह किया गया है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
6 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
6 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
7 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
8 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
9 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
11 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
12 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines