News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
12 students hospitalised due to food poisoning: केरल के केझिकोड में वलयम में स्कूल में बने खाने के चलते 12 छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इसके चलते छात्रों को उल्टी और अन्य बीमारियों जैसे लक्षणों का अनुभव होने के बाद वडकारा तालुक अस्पताल ले जाया गया। इतना ही नहीं स्कूल बस ड्राइवर और रसोइया भी खाना खाने से बीमार पड़ गए।
जानकारी के अनुसार, कोझिकोड वलयम एलपी स्कूल के 12 छात्रों को शुक्रवार को फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छात्रों को उल्टी और अन्य बीमारियों जैसे लक्षणों का अनुभव होने के बाद वडकारा तालुक अस्पताल ले जाया गया। यह घटना उसी दिन स्कूल में आयोजित एक फूड मेले के बाद घटी। मेले का खाना खाने वाले छात्रों की दोपहर में तबीयत खराब होने लगी। यहां तक कि स्कूल बस ड्राइवर भी फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गया।
बताया जा रहा है कि खाने के वजह से बस ड्राइवर रसोइया और छात्रों समेत कुल 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में उन्हें वलयम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, दोपहर में बच्चों की हालत खराब हो गई और उनमें बुखार, उल्टी और अन्य शारीरिक परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। बाद में उन्हें उनके घरों से अस्पताल लाया गया। स्कूल में फूड पॉइजनिंग का पता तब चला जब 12 बच्चों में समान लक्षण दिखे और उन सभी ने स्कूल के भोजन मेले में भाग लिया था। प्रभावित बच्चों का रक्त परीक्षण किया जाएगा, फिलहाल बीमार बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।