14 States By-election on 48 Seats Date Announced: लंबे इंतजार के बाद चुनाव आयोग ने आखिरकार कई राज्यों के उपचुनावों का ऐलान कर दिया है। 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचनाव होने वाले हैं, जिनकी तारीखें सामने आ चुकी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। तो आइए जानते हैं किस राज्य में कब-कब उपचुनाव होने हैं?
| नंबर | राज्य | सीट | चुनाव की तारीख |
| 1 | उत्तर प्रदेश | 9 | 13 नवंबर 2024 |
| 2 | पश्चिम बंगाल | 6 | 13 नवंबर 2024 |
| 3 | असम | 5 | 13 नवंबर 2024 |
| 4 | बिहार | 4 | 13 नवंबर 2024 |
| 5 | पंजाब | 4 | 13 नवंबर 2024 |
| 6 | कर्नाटक | 3 | 13 नवंबर 2024 |
| 7 | केरल | 3 | 13 नवंबर 2024 |
| 8 | मध्य प्रदेश | 2 | 13 नवंबर 2024 |
| 9 | सिक्किम | 2 | 13 नवंबर 2024 |
| 10 | गुजरात | 1 | 13 नवंबर 2024 |
| 11 | उत्तराखंड | 1 | 20 नवंबर 2024 |
| 12 | छत्तीसगढ़ | 1 | 13 नवंबर 2024 |
| 13 | राजस्थान | 7 | 13 नवंबर 2024 |
| 14 | मेघालय | 1 | 13 नवंबर 2024 |
लोकसभा चुनाव का ऐलान
चुनाव आयोग ने 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाने का ऐलान किया है। वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवंबर 2024 को करवाए जाएंगे। इन सभी चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटें
यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। इस लिस्ट में सीसामऊ, कटेहरी, करहल, कुंदरकी, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर और मीरापुर सीट का नाम शामिल है। पिछले चुनाव में 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) जीती थी, तो 4 सीटें बीजेपी और 1 सीट RLD के खाते में गई थी।
यह भी पढ़ें- Aaj Ki Taaza Khabar: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटें
चुनाव आयोग ने राजस्थान की भी 7 साटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। राजस्थान की खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी और सलूम्बर सीट पर उपचुनाव होंगे। पिछले चुनावी नतीजों की बात करें तो झुंझुनूं, दौसा और देवली-उनियारा में कांग्रेस की जीत हुई थी। वहीं बीजेपी सिर्फ सलूम्बर में जीती थी। इसके अलावा 1 सीट RLP और 1 सीट BAP को मिली थी।
बिहार की 4 विधानसभा सीटें
अगले महीने बिहार की भी 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। इस फेहरिस्त में तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट का नाम शामिल है। पिछले चुनाव में रामगढ़ और बेलागंज में बीजेपी की जीत हुई थी, तो तरारी में CPI(ML) और इमामगंज में HAM जीती थी।
यह भी पढ़ें- UP उपचुनाव से पहले बीजेपी ने दिया झटका! वो 4 नेता कौन? जिन्हें दिखाया बाहर का रास्ता
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
9 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
9 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
10 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
11 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
12 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
12 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
13 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
14 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines