हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

12th Fail: आईपीएस मनोज शर्मा ने शेयर की शादी के कुछ दिन बाद की तस्वीर, यूजर्स ने कह दी बड़ी बात

12th fail film IPS officer Manoj Sharma: मनोज कुमार शर्मा ने बिना कोचिंग के ही पहले ही अटेंप्ट में यूपीएससी परीक्षा का प्रीलिम्स पास कर लिया था। मनोज और श्रद्धा ने सफलता मिलने के बाद शादी की थी।

विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा, तस्वीर (सोशल मीडिया)

12th fail film IPS officer Manoj Sharma shared picture after marriage: 12वीं फेल फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा के संघर्ष की कहानी है। मनोज शर्मा की पत्नी ने जहां 12वीं की परीक्षा में टॉप किया था तो वहीं मनोज फेल हो गए थे। मनोज अपनी पत्नी श्रद्धा जोशी से पहली बार दिल्ली में मिले थे। श्रद्धा एक आईआरएस अधिकारी हैं। मनोज शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी शादी के कुछ दिन बाद की एक तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ”शादी के कुछ दिन बाद का एक फ़ोटो मिला आज।”

यूजर्स ने क्या कमेंट किया

मनोज शर्मा की इस तस्वीर पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप भाग्यशाली हो जो आपकी प्रेम कहानी आज पूरा देश देख रहा है और सराहना कर है! खासकर श्रद्धा की, “मनोज तुम चाहे चक्की चलाओ या आईपीएस बनो मुझे जिंदगी तुम्हारे साथ काटनी है!” कठिनाइयों में अक्सर लड़कियां साथ छोड़ देती हैं!

ये भी पढ़ें-Vibrant Gujarat Summit: पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट में कहीं ये 10 बड़ी बातें, बताया अगले 25 साल का लक्ष्य

आज समझ में आया क्यों लगा 4 अटेंप्ट-यूजर

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि सर आप बहुत भाग्यशाली हो कि आपको ऐसी धर्मपत्नी मिली जिनके भीतर आपके लिए सच्चा प्रेम है, जबकि अधिकतर मामलों में देखा गया है लड़की उसी लड़के से शादी करती है जो सफल होता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आज समझ में आया कि 4 अटेंप्ट क्यों लगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि वी देखने के बाद 2-3 दिन तक सो नहीं पाया मैं। गजब आदमी हो साहब आप।

फिल्म में दोनों का जीवन संघर्ष

बता दें कि चंबल के मनोज शर्मा का जीवन संघर्ष हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। लोग मनोज शर्मा और श्रद्धा की लव स्टोरी भी खूब पसंद कर रहे हैं। 12वीं फेल मूवी में दोनों की लव स्टोरी को दिखाया गया है। विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ फिल्म में इस कपल के जीव संघर्ष को दिखाया गया है। मनोज और श्रद्धा को यूपीएससी की तैयारी के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया था।

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी को लेकर मुकेश अंबानी ने कही बड़ी बात, बताया भारत के इतिहास का सबसे सफल प्रधानमंत्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें