हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR प्रक्रिया को ठहराया सही, वोट चोरी के आरोपों पर उठाया सवाल

चिट्ठी में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को चुनावी व्यवस्था में आए बदलावों के उदाहरण के तौर पर पेश किया गया है. पूर्व अधिकारियों का दावा है कि बिहार में 1951 के बाद सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया.

विज्ञापन
चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को केवल राजनीतिक बयानों के आधार पर सही नहीं. (Photo: ANI)

भारतीय निर्वाचन आयोग और वोटर लिस्ट के SIR प्रोसेस को लेकर जारी विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने चुनाव आयोग का बचाव किया है. पूर्व अफसरों ने चिट्ठी में एसआईआर प्रक्रिया का समर्थन करते हुए विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के दावे पर सवाल उठाया है. उनका कहना है कि चुनावी प्रक्रिया की आलोचना करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन गंभीर आरोप लगाने वालों को अपने दावों के समर्थन में ठोस सबूत भी पेश करने चाहिए.

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों से मांगे सबूत

पूर्व अधिकारियों ने चिट्ठी में कहा कि चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को केवल राजनीतिक बयानों के आधार पर सही नहीं माना जा सकता. उन्होंने मतदान केंद्रों पर निगरानी, मतगणना की व्यवस्था और ईवीएम की सुरक्षा जैसे प्रावधानों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में कई स्तरों पर जांच और निगरानी होती है. अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के एक्सपीरिएंस का हवाला देते हुए पुराने समय में बूथ कैप्चरिंग, मतपेटियों में गड़बड़ी और मतदाताओं को मतदान से रोकने जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, समय के साथ चुनावी व्यवस्था में कई बदलाव हुए हैं. ऐसे में बिना प्रमाण मौजूदा चुनावों को धांधली से जोड़ना उचित नहीं है.

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली में किलेबंदी! 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन

बिहार चुनाव 2025 का दिया उदाहरण

चिट्ठी में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को चुनावी व्यवस्था में आए बदलावों के उदाहरण के तौर पर पेश किया गया है. पूर्व अधिकारियों का दावा है कि बिहार में 1951 के बाद सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी सीट पर दोबारा मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी और महिलाओं ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया. अधिकारियों ने इन तथ्यों के आधार पर चुनावी व्यवस्था की मजबूती का तर्क दिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 12 आरोपियों को किया बरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola