अमरनाथ यात्रा के लिए लंगर लगाने वाले संगठन ट्रकों में खाद्य सामग्री और टेंट लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंचने शुरू हो गए हैं. इस वर्ष यात्रा मार्ग, जम्मू के यात्री निवास, चंद्रकोट और पंथाचौक में कुल 122 लंगर (भंडारे) लगाए जाएंगे, जिन्हें जिला प्रशासन से अनुमति मिलनी शुरू हो चुकी है. लंगर लगाने पहुंचे लोगों ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें सेवा का मौका मिलता है और वह दर्शन भी करने जाते हैं और वह कई सालों से यहां आ रहे हैं.
आपको बता दें कि इस साल कुल 122 लंगर संगठनों को मंजूरी दी गई है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के संगठन शामिल हैं. वहीं, जिन जगहों पर लंगर लगाए जाने हैं वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु बेखौफ होकर इन लंगरों का आनंद ले सके.
DKR (डोडा-किश्तवाड़-रामबन) रेंज की DIG सरगुन शुक्ला ने कहा कि आने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए पुलिस, खुफिया एजेंसियां, CRPF और सशस्त्र बल मिलकर काम कर रहे हैं.
मीडिया से बात करते हुए DIG ने कहा कि पूरे इलाके में सुरक्षा जांच (सैनिटाइजेशन), सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और अन्य एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं. उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की कि वे तय नियमों, कानूनों और समय-सीमा का सख्ती से पालन करें और जमीन पर तैनात सुरक्षा बलों का सहयोग करें.
सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर बात करते हुए सरगुन शुक्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों को किसी भी तरह के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन के खिलाफ ‘जीरो-टॉलरेंस’ की नीति अपनाती है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में आतंकवाद-विरोधी अभियान जारी हैं और ‘ओवर ग्राउंड वर्कर्स’ (OGWs) तथा आतंकी तत्वों का समर्थन करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.
3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में NSG, अर्ध सैनिक बलों और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीमों द्वारा बड़े पैमाने पर व्यापक मॉक ड्रिल और सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जम्मू बेस कैंप और पूरे रूट पर पुख्ता तैयारियां की गई हैं.
जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप और आसपास के जंगलों वाले इलाकों में आतंकवाद-मुक्त और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान (कंबिंग ऑपरेशन) और मॉक ड्रिल की गई है.
जम्मू बेस कैंप में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीमों ने अत्याधुनिक हथियारों, स्निफर डॉग्स (K9 स्क्वाड), मेटल डिटेक्टर्स और बॉम्ब डिटेक्टर्स के साथ सर्च में किया है. वहीं, यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पूरे जम्मू-कश्मीर में करीब 670 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं.
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
4 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
6 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
9 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines